
दून जूनियर स्कूल फिरोजपुर के छात्र कृष्णा वालिया ने X std ICSE में 96.6% नंबर ले कर फिरोजपुर का नाम रोशन किया
(पंजाब) फिरोजपुर 08 मई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती आमना गुप्ता ने कृष्णा के माता पिता को बधाई देते हुए बताया कि इस छात्र में केमिस्ट्री और फिजिकल एजुकेशन में 100/100 नंबर लिए है l उन्होंने ने बताया की कृष्ण ने फर्स्ट पोजीशन प्राप्त की है जब की उनके अन्य छात्रो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है । कृष्णा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए क्लास टीचर्स एव प्रिंसिपल मैडम का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपना आदर्श अपनी माता प्रतिभा वालिया जो की ख़ुद टीचर है ,पिता जो अपनी बड़ी बहन गुनगुन एव हाईकोर्ट में एडवोकेट मौसी हनी वालिया एव मौसा एडवोकेट दिनेश वर्मा को मानता है जो उसको समय समय पर प्रेरित करते रहते
है।
कृष्णा ने कहा की वो भारतीय एयर फोर्स में कैप्टेन बन कर देश की सेवा करना चाहता है।


