दोहरा हत्याकांड प्रशासन के फुला रहा हाथ पैर

बदायूं एचपीसीएलका दोहरा हत्याकांड प्रशासन के फुला रहा हाथ पैर। कई रसूखदार और आल्हा अधिकारियों पर मैनेजर हर्षित मिश्रा की मां के प्रश्नों का नहीं है कोई जवाब 19 मार्च बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। एचपीसीएल के मैनेजर हर्षित मिश्रा की हत्या के बाद एक नया खुलासा हुआ है पीड़ित हर्षित मिश्रा की मां और पत्नी ने स्थानीय भाजपा विधायक राजीव सिंह और पुलिस और गांव के प्रधान पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हर्षित मिश्रा के परिबारी जनों को यूपी सरकार पर भी भरोसा नहीं है उन्होंने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। आरोपी अजय सिंह ठाकुर पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है तथा सरकारी और अवैध कब्जा करना उसका सामान्य कार्य है गांव के पास में ही कई बीघा जमीन पर उसने कब्जा कर रखा है और कुछ स्थानों पर अपनी मार्केट खड़ाकर मार्केट बनाकर दुकान किराए पर उठा रखी है पीड़ित परिवार अभी भी दहशत में है घटना का मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह को लेकर रोज नई-नई खुलासे हो रहे हैं एक तरफ जहां आरोपी इलाके में भारी भरकम दबदबा और रसूक रखता है तथा लाखों की संपत्ति और जमीन है वहीं सरकारी दस्तावेज उसे और उसके परिवार को जरूरतमंद और गरीब मानते हैं तथा आलीशान मकान होने के बाद भी अजय प्रताप सिंह की पत्नी अर्चना सिंह और उसके भाई केशव ने वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ढाई लाख रुपया लगभग की किस्तें प्राप्त की है जबकि हकीकत यह है कि गांव में ही उसका आलीशान बड़ा मकान है प्रशासन के लोगों ने किस आधार पर जांच की और किस आधार पर उसको यह आवास स्वीकृत हो गए प्रशासन की मिलीभगत और भ्रष्टाचार इसमें सामने आ रहा है पात्रता सूची किस अधिकारी के साइन से तैयार की गई और किस प्रकार से इस में गोलमाल किया गया यह सब संदेहके घेरे में है सरकारी रिकॉर्ड में आय छुपा कर धोखा धड़ी किस प्रकार संभव हो सकी इस खुलासे के बाद प्रशासनिक अधिकारी जिन्होंने इस आवाश को स्वीकृत किया वह भी जांच के घेरे में है इससे यह सिद्ध हो रहा है कि सरकारी तंत्र किस प्रकार से राजनीतिक लोगों और रसूखदार लोगों के हुकुमतामिली करता है और गरीब बेसहारा और जरूर बंद लोग मुंह ताकते रह जाते हैं इससे न केवल सरकार की किरकिरी हो रही है बल्कि इलाके में दहशत का माहौल है तथा राजनीति और अपराधियों की शाठ गांठ एक बार फिर इस इलाके में सामने आयी है




