डा. अंबेडक़र ने सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए लगाया जीवन : अशोक अरोड़ा

डा. अंबेडक़र ने सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए लगाया जीवन : अशोक अरोड़ा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने किया बाबा साहेब को नमन।

कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडक़र ने अपने जीवन को देश से छूआछूत व सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए लगाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर एक दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ थे, उन्होंने कमजोर और शोषित वर्ग के लोगों के अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्ष किया और जाति व्यवस्था के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा डा. भीम राव अंबेडक़र की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन भी मौजूद थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडक़र की जयंती को देश में समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनके विचारों ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया। बाबा साहेब के विचारों पर चलकर बहुत सारे युवाओं की जिंदगी में काफी बदलाव आया। बाबा साहेब की कानूनी विशेषज्ञता और विभिन्न देशों के संविधान का ज्ञान भारतीय संविधान के निर्माण में बहुत मददगार साबित हुआ। वे कहा करते थे कि वे ऐसे धर्म को मानते हैं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। उनका मानना था कि जीवन लंबा होने की बजाए महान होना चाहिए। विशेषकर युवा वर्ग को बाबा साहेब की जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढना चाहिए और देशहित में कार्य करना चाहिए।
डा. भीम राव अंबेडक़र की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा व अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस मुठभेड़ मे गोकशी करने वाले 04 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस, प्रतिबंधित पशु काटने के उपकरण व एक अदद बोलेरो गाड़ी सहित भारी मात्रा मे प्रतिबंधित मांस बरामद

Fri Apr 14 , 2023
थाना गंभीरपुरपुलिस मुठभेड़ मे गोकशी करने वाले 04 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस, प्रतिबंधित पशु काटने के उपकरण व एक अदद बोलेरो गाड़ी सहित भारी मात्रा मे प्रतिबंधित मांस बरामदगिरफ्तारी का विवरणआज दिनांक 14.04.2023 को थानाध्यक्ष गम्भीरपर विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा ग्राम मगराँवा कब्रिस्तान के पास पहुँचकर देखा […]

You May Like

Breaking News

advertisement