लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा : डॉ. आशीष अनेजा

लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण दिल की बीमारी का खतरा बढ़ा : डॉ. आशीष अनेजा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 28 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर, गैपियो सदस्य, आरएसएसडीआई मेंबर एवं मेडिकल ऑफिसर, डॉ. आशीष अनेजा के द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य दिल की सेहत के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। वर्ल्ड हार्ट डे को मनाने की शुरुआत सबसे पहले साल 2000 में हुई थी। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से पूरी दुनिया में हर साल 18. 6 मिलियन लोगों की मौत हो जाती है। यह दुनियाभर में लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण बन गया है। 35 से ज्यादा उम्र के युवाओं में भी इनएक्टिव लाइफस्टाइल और बैड फूड हैबिट की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा है। पिछले 5 साल में हार्ट की समस्याओं से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसमें ज्यादातर लोग 30-50 साल आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण लोगों को कई तरह की बीमारियां घेर रही हैं। तनाव, खान-पान पर ध्यान न देना, शराब, धूम्रपान के सेवन के कारणों के चलते हृदय संबंधी बीमारियां लोगों को घेर रही है। अधिक शरीर के वजन से भी दिल की बीमारियाँ होने की संभावनाएं रहती है, इसलिए हमें अपने शरीर का वजन को कम रखना चाहिए। ज्यादा वजन होने से हमारे शरीर का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, जिसकी वजह से शरीर में मधुमेह, धमनी रोग का खतरा और रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है।
हृदय रोगों से बचाव के लिए जरूरी है ये
डॉ. आशीष अनेजा ने बताया कि हृदय रोगों के तेजी से बढ़ने के कारण इसके प्रति लोगों को जागरूक रहने की जरूरत ताकि इस बीमारी से दूर रहा जा सके। इसके साथ ही सही समय पर सही उपचार रोगों से निपटने के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए जरूरी है के हृदय के प्रति कुछ सावधानियां अपनाई जाए, और उनका सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि अधिकांश मामलों में हृदय रोग का प्रमुख कारण तनाव ही होता है वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं भी हृदय रोगों को जन्म देती है। इसके लिए अपने दिनचर्या में सही बदलाव आवश्यक है, चाहे आप युवा हो या बुजुर्गे एक हेल्दी लाइफस्टाइल को अपने जीवन में जगह दें, ताकि गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से आप बच पाएं। हृदय को स्वस्थ्य रखने के लिए हमंे प्रतिदिन सुबह की सैर करनी चाहिए तथा खान पान में हरे एवं पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। धूम्रपान का सेवन भी हमारे हृदय को काफी प्रभावित करता है इसलिए धूम्रपान से परहेज करना चाहिए तथा सुबह सेब का सेवन करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व प्रसिद्ध लेखिका डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक पाबूजी की फड़ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Wed Sep 28 , 2022
विश्व प्रसिद्ध लेखिका डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पुस्तक पाबूजी की फड़ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विश्व की पहली पुस्तक बनी डा. संजीव कुमारी द्वारा लिखित पाबूजी की फड़।श्री लक्ष्मण अवतार पाबूजी महाराज के उपासकों में अपार खुशी। पानीपत […]

You May Like

advertisement