![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230416-WA0004-576x1024.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230416-WA0003-576x1024.jpg)
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ0 भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती–
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को डॉ0 भीम राव अंबेडकर की 132वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई,
इसी क्रम में चौखड़ा गांव में संविधान के लेखक डॉ0 भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व प्रधान विजय भारत यादव व विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश सिंह ने सर्वप्रथम डॉ0 भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा केक काटकर उनका नमन किए,तत्पश्चात मुख्य अतिथि विजय भारत यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ0 भीम राव अंबेडकर विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री,राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर का जीवन अत्यंत संघर्षपूर्ण रहा उन्होंने अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया तथा भारत के संविधान को बनाने में अपना योगदान दिया और छुआ छूत जातिवाद को मिटाने के लिए बहुत से आंदोलन भी किए।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट संतोष कुमार ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नागरनाथ (पूर्व प्रधान),कोषाध्यक्ष डॉ0 विजय,उपाध्यक्ष जय कुमार, राधेश्याम, प्रबंधक अशोक कुमार भारती, उप प्रबंधक जोखन कुमार, पृथ्वी पाल, विवेक शर्मा, डॉ0 जन्मेजय गौतम, डॉ0 रोहित गौतम, अमरचंद, संजय कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार,पिंटू एवं सौरभ कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।।