जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी

जयराम पब्लिक स्कूल में मनाई गई डा. भीमराव अंबेडकर जयंती एवं बैसाखी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

छात्राओं ने बैसाखी पर्व पर रंग बिरंगी पंजाब पोशाक में नृत्य एवं भांगड़ा किया।

कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा में हर्षोल्लास का बैसाखी के त्यौहार एवं भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम डा. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्कूल की प्रिंसीपल अंजू अग्रवाल ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही बैसाखी पर्व एवं खालसा पंथ पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि सन 1699 में बैसाखी के दिन गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना कर सभी जातियों के बीच भेदभाव को समाप्त कर सभी मनुष्यों को समान घोषित किया था। यह पर्व किसानों के लिए विशेष खुशियां लेकर आता है। किसान इस दिन अपनी लहलहाती फसल के लिए भगवान को नाच -गाकर धन्यवाद देते हैं। उन्होंने सभी को बधाई भी दी।
स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बैसाखी पर्व के अवसर पर रंग बिरंगी पंजाब पोशाक में सुंदर नृत्य एवं भांगड़ा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रंजना शर्मा, प्रोमिला, मोनिका मेहता, सुनीता, संध्या, जैसन प्रीत एवं सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
बैसाखी पर्व कार्यक्रम के अवसर पर स्कूल की छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से बच्चों को अवगत करवाएं : महंत राजेंद्र पुरी

Thu Apr 13 , 2023
भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से बच्चों को अवगत करवाएं : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार ही बच्चों का जन्मदिन मनाएं : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के धर्म प्रचार के कार्यक्रमों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement