श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

महंत जगन्नाथ पुरी ने किया शोभायात्रा का स्वागत एवं संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में वीरवार को अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों द्वारा बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर महंत जगन्नाथ पुरी ने आयोजकों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि हमें डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। बाबा साहेब ने एकता, समन्वय और समानता का संदेश दिया था। इस शोभायात्रा में श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान गुलाब मुंडे, मोहन, प्रदीप, सुनील सोढ़ी, हरियाणा प्रदेश जनशक्ति मजदूर सभा संबंधित जन नायक कर्मचारी एवं मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शराब सिंह टिकरी, बरखा राम सोढ़ी व धर्मपाल भोला सहित बड़ी संख्या लोग शामिल हुए। शोभायात्रा का मारकंडा मंदिर में पहुंचने के माजरी, रोहटी, मेघा माजरा, ठसका, जलबेहड़ा व नैसी इत्यादि सहित जगह-जगह स्वागत किया गया।
मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में शोभायात्रा के स्वागत अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. अंबेडक़र ने सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए लगाया जीवन : अशोक अरोड़ा

Fri Apr 14 , 2023
डा. अंबेडक़र ने सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए लगाया जीवन : अशोक अरोड़ा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने किया बाबा साहेब को नमन। कुरुक्षेत्र, 14 अप्रैल : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

advertisement