डीपीओ के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ0 मधु गुप्ता के सहयोग से किशोरी क्लब में हुआ आयोजित

डीपीओ के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ0 मधु गुप्ता के सहयोग से किशोरी क्लब में हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : डीपीओ के निर्देशानुसार, महिला कल्याण विभाग बरेली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएमसी रिंकी सैनी एवं हरविंदर कौर शारीन, जेंडर स्पेशलिस्ट – हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता के सहयोग से किशोरी क्लब हेतु किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों को कैरम बोर्ड एवं बैडमिंटन किट वितरित की गई, जिससे उनमें खेलों के प्रति रुचि एवं आत्मविश्वास का विकास हो सके।
इस अवसर पर एनीमिया मुक्त अभियान के अंतर्गत किशोरियों का हीमोग्लोबिन (Hb) परीक्षण भी कराया गया तथा उन्हें संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मधु गुप्ता ने किशोरावस्था में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के कारण बच्चे खेलकूद से दूर होते जा रहे हैं। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास, अनुशासन एवं टीम भावना को भी सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने किशोरियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर जीवन शैली की ओर प्रेरित करना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झुमका तिराहे पर रोलर की टक्कर से पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun Feb 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे पर झुमका तिहारी के पास रोड पर कार्य कर रहे रोलर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नन्हें […]

You May Like

advertisement