धरोहर पुरोधा सम्मान’ से सम्मानित हुए डॉ. महासिंह पूनिया

‘धरोहर पुरोधा सम्मान’ से सम्मानित हुए डॉ. महासिंह पूनिया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

धरोहर के संरक्षण के लिए इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर दिल्ली में मिला सम्मान।
कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई।

कुरुक्षेत्र, 13 फरवरी : तान तरंग संगीत सभा नई दिल्ली द्वारा पद्म विभूषण उस्ताद अमीर खान स्मृति अखिल भारतीय संगीत समारोह में 60 से अधिक फिल्मों एवं 50 से अधिक टीवी सीरियल में काम कर चुके फिल्मी अभिनेता शाहबाज खान ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक एवं आईआईएचएस के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महासिंह पूनिया को कला एवं पुरातन संस्कृति के संरक्षण एवं उत्थान में अभूतपूर्व योगदान के लिए उस्ताद अमीर खान की स्मृति में धरोहर पुरोधा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. महासिंह पूनिया को बधाई देते हुए कहा कि डॉ. पूनिया हरियाणवी संस्कृति एवं विरासत को संजोने में अहम योगदान दे रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान इन्दौर घराने से जुड़े हुए अनेक महान विभूतियां उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि डॉ. महासिंह पूनिया हरियाणवी संस्कृति के प्रति समर्पित रहकर हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। धरोहर हरियाणा संग्रहालय की स्थापना के लिए उन्होंने 6 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर गांव-गांव से पुरानी विषय वस्तुओं को संकलित कर धरोहर के स्वरूप में प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से लाखों लोग हरियाणवी संस्कृति से रूबरू हो चुके हैं। डॉ. महासिंह पूनिया 2016 से अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में हरियाणवी संस्कृति से लाखों लोगों को जोड़ चुके हैं। इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में भी हरियाणा पैवेलियन की शुरूआत कर उन्होंने हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा डॉ. पूनिया हंगरी, ऑस्ट्रिया, इंग्लैंड, चेक रिपब्लिक, बुल्गारिया, ऑस्ट्रेलिया, टर्की, ग्रीस, वियतनाम आदि अनेक देशों में हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा साहित्य अकादमी ने उनको हरियाणा की लोक सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए 2 लाख रुपये के जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार से सम्मानित भी किया है। हाल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उन्हें हरियाणा की संस्कृति संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान हेतु विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया है। हरियाणा की लोक संस्कृति पर उनकी 10 से अधिक पुस्तकें एवं 50 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. महासिंह पूनिया को धरोहर पुरोधा सम्मान मिलने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा एवं कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने उन्हें बधाई दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एंटरप्रेन्योरशिप, स्टार्ट अप और कौशल विकास का पाठ पढ़ाएंगे कुलपति श्री राज नेहरू

Tue Feb 14 , 2023
एंटरप्रेन्योरशिप, स्टार्ट अप और कौशल विकास का पाठ पढ़ाएंगे कुलपति श्री राज नेहरू हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 रोजगार सृजन केंद्र की राष्ट्रीय कार्यशाला में देश भर की बड़ी हस्तियों को करेंगे संबोधित।देश में स्वरोजगार का ब्लू प्रिंट तैयार करने की दिशा में कारगर साबित होगा […]

You May Like

Breaking News

advertisement