दिल्ली में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा समाज सेवा के लिये डॉ. रजनीश सक्सेना को अंतर्राष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : दिल्ली चाणक्यपुरी के इंटरनेशनल यूथ होस्टल के सभागार में जहाँ आरोग्य सुख संपदा ग्लोबल ट्रस्ट यूथ फ्रेटरनिटी फाउंडेशन, टी. एच. एच. एच. डब्ल्यू. डब्ल्यू. वी. जी. बी. एफ., जी. आर. सी. आई. एच. सी. ए. सी. के संयुक्त तत्वावधान में 25 वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह का आयोजन कार्यक्रम संयोजक डॉ. सच्चिदानंद के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों में सुप्रीम कोर्ट के सॉलिसिटर मोती प्रसाद (एड.), सुप्रीम कोर्ट के असिस्टेंट (एड.) जनरल श्रेष्ठ कुमार जैन, रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3012 के अध्यक्ष सी.ए. अनुज जैन, न्यूज़-7 के मुख्य सम्पादन शिव कुमार, योगा लवर्स के संस्थापक सुनील सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना, महेश जैन, राकेश शर्मा, जयमुनि गोयल, जिया लाल, त्रिरवा, रमेश पांड्या, डॉ. रोहित भंडारी, डॉ. अजहर खान, डॉ. लुबना कमाल, डॉ. उर्मिला ग्रोवर आदि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में माँ वाणी की वन्दना राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य के रूप में प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में भारत माता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज, माँ प्रकृति, माँ गंगा एवं गौ माता के लिये संयुक्त प्रतिज्ञा ग्रहण सामूहिक रूप से किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछले 41 वर्षों से राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान को प्रयासरत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना को राष्ट्र, समाज, प्रकृति के हित में अमूल्य योगदान देने के लिये कार्यक्रम संयोजक डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य, मुख्य अतिथियों सुप्रीम कोर्ट के सॉलिसिटर मोती प्रसाद (एड.), असिस्टेंट (एड.) जनरल श्रेष्ठ कुमार जैन, रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3012 के अध्यक्ष सी.ए. अनुज जैन, न्यूज़-7 के मुख्य सम्पादन शिव कुमार, योगा लवर्स के संस्थापक सुनील सिंह, डॉ. लुबना कमाल, डॉ. उर्मिला ग्रोवर आदि ने एस.आई.एस. यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए., ईबीयू, स्विट्ज़रलैंड, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी इराक, जी एस टी एस इंटल, नाइजीरिया आदि अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से बरेली शहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना को अंतर्राष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट उपाधि सम्मान से विभूषित किया।
इस अवसर पर पूर्व की भाँति डॉ. रजनीश सक्सेना ने सभी को श्री गंगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ-देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान के प्रति जागरूक करते हुये शपथ दिलाई। संयोजक डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य ने गणमान्य अतिथियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन कर किया। बरेली की शान वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. रजनीश सक्सेना के अंतर्राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित होने पर विश्वविख्यात गुरुदेव श्री श्री 1008 निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरी जी महाराज के साथ झारखंड के राष्ट्रपति महामहिम संतोष गंगवार, माता जी सरस्वती देवी, अनिल कुमार सिन्हा,के साथ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ एम पी आर्या, डी सी वर्मा, महापौर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एम एल सी महाराज सिंह,श्रुति गंगवार, उमेश कठेरिया, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, प्रवीण सिंह ऐरन, वीर पाल सिंह गंगवार, पूर्व विधायक राजेश अग्रवाल, राजेश मिश्रा (पप्पू भरतौल), गुलशन आनंद, पवन शर्मा, अधीर सक्सेना, आदेश प्रताप सिंह, सी एल शर्मा, अनुपम कपूर, डॉ. महेंद्र सिंह बासु, योगेश कुमार पटेल, नीरज शर्मा,सौरभ कुमार अग्रवाल,अनिल अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, डॉ पवन सक्सेना, डॉ. विनोद पागरानी, पंकज अग्रवाल,राहुल जौहरी,डॉ विकास वर्मा ,डॉ. केशव कुमार, डॉ. एन के गुप्ता,डॉ मनीष टंडन, डॉ विमल भारद्वाज, आशीष गुप्ता ,मनीष अग्रवाल, वी पी खंडेलवाल, मोहम्मद नबी, अश्विनी ओबराय, ज्ञानी काला सिंह, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, घनश्याम खंडेलवाल, देवेन्द्र खंडेलवाल, राजू खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, शैलेन्द्र सिंह, डॉ. सत्येन्द्र सिंह,सी ए राजेन विद्यार्थी ,रो.पी पी सिंह,सी ए विनीश अरोरा,नीरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ शशिकांत सक्सेना, हरीश विग, अंकुर विग,प्रदीप सक्सेना ,ललतेश गुप्ता, पार्षद सतीश कातिब मम्मा, शशि सक्सेना, राजेश अग्रवाल, गरिमा कमांडो, शालिनी जौहरी, सुधा सक्सेना, आचार्य गोपाल कृष्ण ठाकुर,आचार्य हेमंत शांडिल्य,पंडित सुशील पाठक,राजेंद्र गुप्ता,अंकुर सक्सेना, डॉ हेम कुमार गौतम,सुरेन्द्र रस्तोगी,डॉ सैय्यद सिराज अली, राजेंद्र गुलाटी,रो सुनील शर्मा,डॉ मुरली मनोहर अग्रवाल, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सुरेश बाबू मिश्रा,कनिष्क शर्मा,संजीव सक्सेना,ऋषि रंजन सिंह, अखिलेश शर्मा, संतोष उपाध्याय सचिन श्याम भारतीय विशेष कुमार,अमित भारद्वाज, ऐन पी सिंह एड., राकेश सक्सेना,संजय शर्मा, शैलेन्द्र सिंह,नंदा अग्रवाल,इंदु सेठी,निरुपमा अग्रवाल,रचना सक्सेना ,पूनम गौतम,पूनम भल्ला , प्रतिभा जौहरी,डिम्पल मेहंदीरता,पारुल धवन मलिक, सोनलिका विश्वकर्मा,हरजीत कौर, प्रीति सिंह,रवि सक्सेना, आशीष प्रधान,मुकेश कुमार सक्सेना,प्रभु दयाल शर्मा , शशिकांत गौतम,राहुल सिंह, संजीव अवस्थी,आरती सक्सेना, सौरभ कुमार सक्सेना धीरज कुमार आदि के साथ देश एवं प्रदेशों से जुड़े संगठन परिवार के सदस्यों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं ।




