यूनिट स्तर किसान मेले के अंतर्गत नि:शुल्क पशु चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सह संपादक – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

हिसार,24 मार्च : लाला लाजपत राय पशु- चिकित्सा एवं पशु- विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार के कुलपति प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशन में पशु विज्ञान केंद्र, भिवानी द्वारा यूनिट स्तर किसान मेले के अंतर्गत एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम सुरपुरा कलां, बहल ब्लॉक, जिला भिवानी में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. गौतम के मार्गदर्शन और डॉ राम नजर चौधरी के सानिध्य में डॉ. आनंद प्रकाश, प्रभारी, पशु विज्ञान केंद्र, भिवानी द्वारा किया गया। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, बहल ने भी इस मेले में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मेले में लगभग 130 पशुओं—जिनमें गाय, भैंस, कुत्ते एवं बकरियां शामिल थीं—का विभिन्न बीमारियों के लिए उपचार एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा लुवास, हिसार के विशेषज्ञों द्वारा की गई।
शिविर में पशुओं की प्रमुख समस्याओं जैसे बांझपन, परजीवी संक्रमण, गर्भधारण की जांच, हीट (फूल) में समस्या, थनेला (स्तन संक्रमण) तथा बुखार आदि का मौके पर ही निदान एवं उपचार किया गया।
लुवास के वैज्ञानिकों की टीम में डॉ. गौरव चराया (औषधि चिकित्सा विभाग), डॉ. दिनेश कुमार (शल्य चिकित्सा विभाग) एवं डॉ. दलवीर सिंह, पशु चिकित्सक, बहल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त टीम में ललित कुमार (वीएलडीए, एचपीवीके, बहल), प्रदीप सांगवान (सहायक, एचपीवीके, बहल), बलबीर सिंह (बीएलओ, बहल) तथा नरेंद्र (वीएलडीए, जीवीएच, बहल) ने भी सहयोग प्रदान किया।
ग्राम सुरपुरा कलां के सरपंच राजेश पूनिया एवं ग्राम सुरपुरा खुर्द की सरपंच कविता तथा सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार सहित सभी ग्रामवासियों ने शिविर के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा इस प्रकार के शिविरों को पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।
अंत में जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निलेश सिंधु ने बताया कि लुवास विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे पशुपालकों को विशेषज्ञ सेवाएं उनके गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने पशुपालकों से इन कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीबी की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : रमेश चौधरी

Tue Mar 24 , 2026
विश्व टीबी दिवस पर रेडक्रॉस ने चलाया जागरूकता अभियान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 24 मार्च : हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। आमजन को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए रेडक्रॉस जिला टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में जागरूकता […]

You May Like

advertisement