श्री मनोहर लाल खट्टर माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा डॉ. संजीव कुमारी की पुस्तक ‘लोकपुंज’ का चंड़ीगढ़ में विमोचन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

चंडीगढ़ , 2 सितम्बर :- डा0 संजीव कुमारी, गांव वजीरपुर टीटाणा पानीपत द्वारा लिखी पुस्तक ‘ लोकपुंज’ का विमोचन आज माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा चंडीगढ़ में किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमारी ने तिसाया जोहड़ , झड़ते पत्ते व आशाओं की शिखा पुस्तकें भी माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट की। ‘लोकपुंज’ पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें डॉ. संजीव कुमारी द्वारा दूरदर्शन व आकाशवाणी से प्रसारित वार्ताओं के साथ-साथ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित लेख भी छपे हैं। 157 पृष्ठों की इस पुस्तक में डॉ. संजीव कुमारी के 43 लेख छपे हैं जो पर्यावरण, समाज शिक्षा व कृषि आदि विभिन्न समसामयिक विषयों के बारे में हैं । इससे पहले भी वे कई पुस्तकें लिख चुकी हैं। जिसमें पर्यावरणीय सतसई ‘झड़ते पत्ते’ बेहद चर्चित पुस्तक है। जो इंडिया बुक आॅफ रिर्कोडस में दर्ज है व हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा 2018 में श्रेष्ठ कृति पुरस्कार से नवाजी जा चुकी है। डॉ. संजीव कुमारी ने हरियाणवी साहित्य पर काफी काम किया है। हरियाणा के लोकगीत, तिसाया जोहड़, हरियाणा: लोकगीतों के झरोखे से पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी व हरियाणा ग्रंथ अकादमी पंचकूला द्वारा प्रकाशित हैं। इसके अतिरिक्त लोक संस्कृति पर आधारित तीन पुस्तकें प्रकाशन में हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने डॉ. संजीव को बधाई देते हुए लेखन में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सानवी वजीरपुर टीटाणा, श्री बनवारी लाल बटार , परमीत बटार ढाणी पाल, अनिल गुर्जर बड़सी व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर गणमान्य व सम्मानित जनों ने संजीव को बधाई प्रेषित की है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुद्रपुर उत्तराखंड:एआटीओ आॅफिस के कर्मियों ने किया कार्य का पूर्ण बहिष्कार, काम काज हुआ ठप

Thu Sep 2 , 2021
एआटीओ आॅफिस के कर्मियों ने किया कार्य का पूर्ण बहिष्कार, काम काज हुआ ठप रुद्रपुर: उतराखण्ड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के आव्हान पर उप संभागीय कार्यालय के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियो द्वारा पूर्ण कार्य का बहिष्कार किया गया। कार्य बहिष्कार के दौरान कार्यालय के सभी कार्य प्रभावित हुए। जिससे कार्यालय में पहुंचे […]

You May Like

advertisement