डॉ. सुधीर मलिक बने डायरेक्टर यूथ वेलफेयर

कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र तोमर ने दी बधाई।
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 19 फरवरी : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के आदेशानुसार आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के बाल रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुधीर मलिक को डायरेक्टर यूथ वेलफेयर नियुक्त किया गया है।
कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने डॉ. सुधीर मलिक को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कुलपति ने कहा कि डॉ. सुधीर एक अनुभवी, कर्मठ एवं समर्पित शिक्षक हैं। उनके नेतृत्व में यूथ वेलफेयर विभाग के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर नवनियुक्त डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. सुधीर मलिक ने कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान एवं कुलसचिव प्रोफेसर डॉ. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता, बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित कटारिया तथा शालाक्य तंत्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज तंवर ने भी डॉ. सुधीर मलिक को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।




