यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करना कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का परिणाम : डॉ. वीरेन्द्र पॉल

यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण करना कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का परिणाम : डॉ. वीरेन्द्र पॉल

कुवि की हिंदी विभाग की शोधार्थी पुष्पा ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा,पूरे भारत में प्राप्त किया प्रथम रैंक।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 23 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की हिंदी विभाग की शोधार्थी पुष्पा ने जून 2025 में आयोजित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा – जूनियर रिसर्च फेलोशिप (यूजीसी नेट जेआरएफ) परीक्षा में 100 प्रतिशत पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त कर पूरे भारत में जनरल कैटेगरी में प्रथम रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह शोधार्थी पुष्पा की कड़ी मेहनत एवं परिश्रम का परिणाम है। यूजीसी नेट परीक्षा पास करना छात्रों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक व छात्रा पुष्पा के शोध निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने भी छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि पुष्पा ने यूजीसी नेट परीक्षा परीक्षा में 300 में से 250 अंक प्राप्त कर असिस्टेंट प्रोफेसर व जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरआफ) की अनिवार्य योग्यता प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि शोधार्थी पुष्पा प्रेमचंद और चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यासों में बाल मनोविज्ञान का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर उनके निर्देशन में शोध कर रही है।
शोधार्थी पुष्पा के को-गाईड डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और समर्पण के परिणामस्वरूप ही जीवन में सफलता मिलती है जो दूसरों को भी प्रेरित करती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल नाथ ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 25वें ‘उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार 2025’ के लिए दिया आमंत्रण

Thu Jul 24 , 2025
नई दिल्ली, प्रमोद कौशिक : उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष और आगामी 25वें उन्नत भारत सेवाश्री पुरस्कार समारोह के मेज़बान अखिल नाथ ने दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को सम्मानपूर्वक आमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम रविवार, 24 अगस्त 2025 को संविधान क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल, […]

You May Like

Breaking News

advertisement