सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण

रायबरेली, 11 जुलाई 2025
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव द्वारा जिला कारागार की महिला बैरक, चिकित्सालय व लीगल ऐड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा दौरान निरीक्षण बन्दियों से उनके पास अधिवक्ता उपलब्धता के सम्बन्ध में व जिसकी जमानत न्यायालय से होने के बाद भी जमानतदार न दाखिल होने के कारण रिहाई नहीं हो सकी हो के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। निरीक्षण उपरांत महिला बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन महिला बैरक में किया गया। इस विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में जिला कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों की शिक्षा एवं व्यवसाय के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। जिससे अधिक से अधिक महिला बन्दी लाभान्वित हो सके।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव, जेल चिकित्सक डा0 सुनील अग्रवाल, उपकारापाल धर्मपाल सिंह, उपकारापाल सुमैया परवीन व असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल योगेश चन्द्र उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तहसील के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनसंख्या दिवस आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच मना

Sat Jul 12 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत आज सदर तहसील के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनसंख्या दिवस आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीच मनाया गया   कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिला जज अनुपम शौर्य द्वारा की गई जिसमें उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया कि विश्व की बढ़ती जनसंख्या कई तरह की चुनौतियां […]

You May Like

advertisement