DTO ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण, टीबी उन्मूलन पर दिया जोर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सीबीगंज, मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत UPHC सीबीगंज में आज जिला क्षय रोग अधिकारी (DTO) इंतज़ार हुसैन ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में बड़ी संख्या में आए मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं (ANC) एवं एंटी रैबीज़ वैक्सीन (ARV) के लिए पहुंचे लाभार्थियों की उपस्थिति पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान DTO ने मरीजों को 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए समय पर जांच और पूर्ण उपचार के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने “टीबी मुक्त पथ” पहल की सराहना करते हुए उस पर हस्ताक्षर भी किए, जो कि UPHC सीबीगंज में डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में संचालित की जा रही है।
DTO ने डॉ. मधु गुप्ता की समयपालन, नेतृत्व क्षमता एवं कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए टीम सीबीगंज के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि टीम की सक्रियता से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से संचालित हो रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों हिरदेश, सरिता, मनमोहन, श्रवण, सरस्वती, रामलली, मीता एवं अमृता के कार्यों की सराहना की, विशेषकर HPV टीकाकरण एवं अन्य नियमित टीकाकरण कार्यक्रमों में उनके योगदान के लिए।
मेले में मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता बढ़ाने और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुस्तकें ही हमें जीना सिखाती हैं, पढने मात्र से बढती है सृजन शक्ति-उपजिलाधिकारी

Mon May 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : भगवान बुद्ध जयंती पर पुस्तक विमोचन, साहित्यकार सम्मान एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।आर्य समाज मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ कमलकांत तिवारी, नेहा मलय, अजय कुमार शर्मा एवं डॉ प्रतोष मिश्रा ने मांँ सरस्वती एवं भगवान बुद्ध के चित्रों के समक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement