गेहूं की कटाई के चलते बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज,कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को किया सचेत

गेहूं की कटाई के चलते बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज,कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को किया सचेत।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : आजकल गेहूं की कटाई चल रही है और मंडियों में भी फसल की आमद शुरू हो गई है। किसान पहले ही पिछले दिनों हुई बरसात से फसल को हुए नुकसान से परेशान हैं। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने एक बार फिर से मौसम के परिवर्तनशील होने बारे किसानों को सचेत किया है। कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार बताया है कि 18 अप्रैल रात्रि से 20 अप्रैल के दौरान आसमान में बादलों के छाने, हवाओं के चलने व गरज चमक के साथ कहीं -कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना हैं। डा. सिंह ने किसानों को सुझाव दिया है कि कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों से गेहूं की कटाई के दौरान मौसम की जानकारी रखें।
कृषि वैज्ञानिक डा. सी. बी. सिंह।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एन.एस.एस. इकाई ने किया डा. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन

Thu Apr 13 , 2023
एन.एस.एस. इकाई ने किया डा. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 विद्यार्थियों को समानता के अधिकार से अवगत कराया गया। कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल : देश के इतिहास एवं महापुरुषों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से राजकीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement