श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : महावीर जैन पब्लिक स्कूल के आत्म जैन हाल में आज पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती मंजुला गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें याद दिलाता है कि हमें अपनी धरती और पर्यावरण की रक्षा करनी है इस समस्या से बच्चों को अवगत करवाने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिससे बच्चों को पता चला कि ग्लोबल वार्मिंग और वनों की कटाई जैसी समस्याएं को जाने और सतत विकास की ओर कदम बढ़ाए। उप प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में जागरूकता फैलाने का एक सशक्त तरीका है ।बच्चों ने प्रतियोगिता के माध्यम से धरती बचाओ और जीवन बचाओ का एक संदेश दिया। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रज क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त स्तम्भ हैं डॉ. गौरव भारद्वाज

Wed Apr 23 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 मथुरा : राष्ट्रीय राजमार्ग- 19 स्थित सिटी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. गौरव भारद्वाज एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जो अब सिर्फ चिकित्सा जगत में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संघर्ष की मिसाल के रूप में भी […]

You May Like

advertisement