भक्तमाल कुटी में “निंबार्क भूषण” डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति महोत्सव 08 फरवरी को

कार्यक्रम में भक्तमाल जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों का होगा सम्मान

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : अठखंबा क्षेत्र (निकट श्री मोटे गणेश मन्दिर) स्थित भक्तमाल कुटी में श्रीभक्तमाल परिषद् व “निंबार्क भूषण” डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्रीभक्तमाल जयंती महोत्सव तथा “निंबार्क भूषण” निकुंजवासी डॉ. (प्रो.) प्रेम नारायण श्रीवास्तव (हिन्दी विभागाध्यक्ष, प्राच्य दर्शन संस्थान, वृन्दावन) का पुण्य स्मृति महोत्सव 08 फरवरी 2026 को अत्यन्त श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 07 बजे से 10 बजे तक सन्त-सेवा,पूजन अर्चन एवं अमनिया वितरण होगा। तत्पश्चात पूर्वाह्न 09 बजे से 12:30 बजे तक सुमधुर संगीतमय श्रीभक्तमाल जी का पाठ व मंगल बधाई समाज गायन सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत विशिष्ट जन सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।जिसमें धर्म-अध्यात्म के क्षेत्र में शरणागति आश्रम के महंत बिहारीदास भक्तमाली महाराज, संगीत के क्षेत्र में निंबार्क संप्रदाय के समाज मुखिया प्रेमदास महाराज, साहित्य के क्षेत्र में प्रख्यात साहित्यकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुख शिक्षाविद् डॉ. प्रताप पाल शर्मा (पूर्व प्राचार्य – प्राच्य दर्शन संस्थान, वृन्दावन) एवं ब्रज संस्कृति के क्षेत्र में प्रख्यात रासाचार्य स्वामी कुंज बिहारी शर्मा (भैयाजी) को सम्मानित किया जाएगा।साथ ही उन्हें “डॉ. प्रेम नारायण श्रीवास्तव स्मृति सम्मान – 2026” से अलंकृत किया जाएगा।कार्यक्रम का समापन सन्त, वैष्णव ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ होगा। कार्यक्रम के संयोजक शुभम श्रीवास्तव ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र पशुधन प्रदर्शनी में भैनी साहिब संगरूर पंजाब की कुल्फी और मिल्क बादाम का लुफ्त उठाया किसानों ने

Sat Feb 7 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र, 6फरवरी : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में चल रही 41 वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में आए श्री भैनी साहिब वाले, संगरूर पंजाब की देश भर में प्रसिद्ध खोया कुल्फी,मिल्क बादाम आइस्क्रीम का प्रदर्शनी में आए किसानों के साथ धर्म […]

You May Like

advertisement