उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से पहले ED सक्रिय, आज हरक सिंह रावत पेश हुए ED दफ्तर में,

उत्तराखंड: पंचायत चुनाव से पहले ED सक्रिय, आज हरक सिंह रावत पेश हुए ED दफ्तर में,
सागर मलिक

पंचायत चुनावों से पहले फिर ED सक्रिय
आज हरक सिंह रावत पेश हुए ED दफ़्तर मे

सूत्रों के मुताबिक, हरक सिंह रावत को पहले भी ईडी ने समन जारी किया था, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए उपस्थित होने में असमर्थता जताई थी। अब एजेंसी द्वारा दी गई नई तारीख पर वह पूछताछ के लिए उपस्थित हुए। ईडी अधिकारी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उनसे जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

हरक सिंह रावत ने कहा ED CBI जीतने समन आएंगे वो हमारे लिए मेडल की तरह

हरक सिंह ने ED को फिर घेरा

कहा गलत तथ्यों के साथ फ़साने का काम करती है ED

ऐसा क़ानून बनना चाहिए की अगर अधिकारी ने जिस धारा मे निर्दोष व्यक्ति को फसाया और अगर व्यक्ति दोष मुक्त हों जाए तो उस अधिकारी पर उन्ही धाराओं मे केस बनना चाहिए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कई साल पुराने सहसपुर भूमि खरीद के मामले को एक बार फिर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने जांच के दायरे में ला दिया है. ED ने इस मामले पर हरक सिंह से पूछताछ की है. उधर हरक सिंह इस कार्रवाई को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई बता रहे हैं.

सहसपुर भूमि खरीद के मामले में हरक सिंह रावत एक बार फिर जांच के दायरे में है. इस बार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने जमीन खरीद से जुड़े मुद्दे पर हरक सिंह से पूछताछ की है. हालांकि पहले ही इससे जुड़े कुछ दस्तावेज हरक सिंह ने ED के सामने रखे थे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर ED हरक सिंह से पूछताछ करना चाहती थी. जिसको लेकर हरक सिंह को समन भेजा गया था.

हरक सिंह रावत से करीब 4 घंटे तक लगातार पूछताछ की. जिसमें जमीन खरीद के लिए जुटाए गए पैसों के अलावा इसकी प्रक्रिया के बारे में भी पूछा गया. इस दौरान पूर्व में हरक सिंह रावत द्वारा दिए गए बयानों को लेकर उनसे दस्तावेज भी मांगे गए.पूछताछ के बाद हरक सिंह रावत ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है. राजनीतिक प्रतिद्वंदीता के लिए इस तरह के हथकंडे अपना कर केवल उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है.

हरक सिंह रावत को ED ने काफी पहले ही समन भेज दिया गया था, लेकिन अपनी राजनीतिक व्यस्तता के कारण वह केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो पाए थे. वैसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में उनसे पहले ही पूछताछ की जा चुकी है. उनसे इस संदर्भ में तमाम दस्तावेज भी लिए गए हैं.

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन प्रहार" की बड़ी सफलता, साइबर ठग फरीदाबाद से गिरफ्तार

Sat Jun 28 , 2025
“ऑपरेशन प्रहार” की बड़ी सफलता, साइबर ठग फरीदाबाद से गिरफ्तार,सागर मलिक उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एक बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने 1.02 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में शामिल मुख्य आरोपी चन्द्रशेखर सिकरीवाल को फरीदाबाद (हरियाणा) से गिरफ्तार कर हल्द्वानी […]

You May Like

Breaking News

advertisement