हरियाणा: प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग पहुंचे गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर

प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग पहुंचे गीता जयंती महोत्सव में ब्रह्मसरोवर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने गीता जयंती महोत्सव का लिया आनंद।

कुरुक्षेत्र, 30 नवम्बर : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में देश विदेश से भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं कुरुक्षेत्र प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग भी गीता जयंती महोत्सव मेले का आनंद लेने का मोह त्याग नहीं सके। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला के मार्गदर्शन से प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर बुजुर्गों को लेकर बुधवार को ब्रह्मसरोवर पर पहुंची। इस मौके पर बुजुर्गों ने गीता जयंती के अवसर पर लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। बुजुर्गों ने देश के विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक कलाकारों की प्रतिभा का भी खूब आनंद लिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुजुर्गों के चेहरे की रौनक देखते ही बनती थी। रेणु खुंगर ने बताया कि वे प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अपने परिवार का सदस्य ही मानती हैं। प्रेरणा के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी अपने सभी त्यौहार एवं परिवार के उत्सव इन्हीं बुजुर्गों के साथ ही मनाते हैं। इस अवसर पर प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला की धर्मपत्नी आशा सिंगला, डा. संजीव कुमारी, ऋतू भारद्वाज, महेश शर्मा व सुखविंदर कुमार के साथ मीणा देवी, शकुंतला देवी, सीता देवी, सोमवती, विजय लक्ष्मी, क्षमा मल्होत्रा, बलविंदर कौर, चंद्रकांता देवी, बी. श्री वास्तव, इंद्रप्रीत सिंह बिंद्रा, चंद्रकांत डक्कर, जोगिंदर सिंह व कश्मीरी लाल जैन इत्यादि भी मौजूद थे।
गीता जयंती के अवसर पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जयराम विद्यापीठ में तीसरे दिन की भागवत कथा

Wed Nov 30 , 2022
जयराम विद्यापीठ में तीसरे दिन की भागवत कथा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 मानव के जीवन में दुखों का कारण स्वयं उसका अपना स्वभाव है : आचार्य श्याम भाई ठाकर।बुद्धि और शक्ति ईश्वर की कृपा व आराधना के बगैर प्राप्त नहीं हो सकती है : आचार्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement