श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, कुरुक्षेत्र का चुनाव परिणाम हुआ घोषित, निर्वाचित सदस्यों ने मनाया जश्न

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्रीवैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के नए प्रधान विशाल सिंगला ने अपने प्रतिद्वंदी सत्य प्रकाश गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर विजय हासिल की। रविवार को हुए पंचायत के चुनाव में 674 मतों में से 649 मत पोल हुए। वहीं, प्रधान पद के प्रत्याशी विशाल सिंगला को 341 और सत्य प्रकाश गुप्ता को 307 मत मिले। विशाल सिंगला ने पूर्व प्रधान को 34 मतों के अंतर से हराया। वहीं विशाल सिंगला के पैनल से जहां 12 में से आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे खेमे के उपप्रधान सहित चार प्रत्याशियों ने कार्यकारिणी में जगह बनाई है। कार्यकारिणी सदस्य में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले डा. अनीश सिंगला रहे। उन्हें 382 मत मिले। इसके बाद दूसरे नंबर पर मास्टर सतपाल गुप्ता को 365 मत मिले हैं। जिसके बाद विशाल सिंगला के समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और ढोल ढमाके के साथ जश्न मनाया। नई सभा में विशाल सिंगला प्रधान, जितेन्द्र गोयल पोला उप-प्रधान, नवकेतन गोयल महासचिव, अभय मित्तल सह-सचिव, विशेष गर्ग कोषाध्यक्ष, अनीष सिंगला, मास्टर सतपाल गुप्ता, गौरव तायल, गौरव मित्तल, राजीव गर्ग, जयपाल गोयल, कुलवंत गर्ग सदस्य चुने गए।




