श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत, कुरुक्षेत्र का चुनाव परिणाम हुआ घोषित, निर्वाचित सदस्यों ने मनाया जश्न 

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्रीवैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के नए प्रधान विशाल सिंगला ने अपने प्रतिद्वंदी सत्य प्रकाश गुप्ता को 34 मतों के अंतर से हराकर प्रधान पद पर विजय हासिल की।  रविवार को हुए पंचायत के चुनाव में 674 मतों में से 649 मत पोल हुए। वहीं, प्रधान पद के प्रत्याशी विशाल सिंगला को 341 और सत्य प्रकाश गुप्ता को 307 मत मिले। विशाल सिंगला ने पूर्व प्रधान को 34 मतों के अंतर से हराया। वहीं विशाल सिंगला के पैनल से जहां 12 में से आठ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे खेमे के उपप्रधान सहित चार प्रत्याशियों ने कार्यकारिणी में जगह बनाई है। कार्यकारिणी सदस्य में सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले डा. अनीश सिंगला रहे। उन्हें 382 मत मिले। इसके बाद दूसरे नंबर पर मास्टर सतपाल गुप्ता को 365 मत मिले हैं। जिसके बाद विशाल सिंगला के समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और ढोल ढमाके के साथ जश्न मनाया। नई सभा में विशाल सिंगला प्रधान, जितेन्द्र गोयल पोला उप-प्रधान, नवकेतन गोयल महासचिव, अभय मित्तल सह-सचिव, विशेष गर्ग कोषाध्यक्ष, अनीष सिंगला, मास्टर सतपाल गुप्ता, गौरव तायल, गौरव मित्तल, राजीव गर्ग, जयपाल गोयल, कुलवंत गर्ग सदस्य चुने गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून UKSSSC पेपर लीक में सुमन की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने बॉबी पंवार को बुलाया, नौ घंटे तक पूछताछ की

Tue Dec 2 , 2025
सागर मलिक अभी- अभी CBI के क्षेत्रीय कार्यालय से बाहर निकले बॉबी पंवार देहरादून। UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई ने आज बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून बुलाया था। बॉबी पंवार तय समय पर सीबीआई के […]

You May Like

advertisement