माह भर से बंद पड़े मकान को चोरों ने खँगाला

माह भर से बंद पड़े मकान को चोरों ने खँगाला

आलापुर (अम्बेडकर नगर ) | लखनऊ के अलीगंज कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी रवींद्र प्रजापति का जहांँगीरगंज थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांँव के निकट ही जहांँगीरगंज कम्हरिया मुख्य मार्ग के बीच मकान है! बीती रात चोरों ने उनके माह भर से बंद पड़े मकान को निशाना बनाया!बताया जाता है कि मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने रसोई घर समेत पांँच कमरों को पूरी तरह खँगाल लिया!परिस्थितियाँ यही बयाँ कर रही है कि चोरों द्वारा यहांँ चोरी की बड़ी वारदात की गयी है!हालांँकि चोरी हुई भी है या नहीं इसके सहीं तथ्य तभी सामने आ पाँएंगे!जब लखनऊ के अलीगंज कोतवाली में मौजूदा समय में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी रवींद्र प्रजापति एवं राजधानी में ही रह रहे उनके परिजन अपने उक्त मकान पर पहुंँचेंगे!सूचना पर पहुंँची पुलिस ने घटना की छानबीन किया और मामले की जानकारी पीड़ित परिजनों को दूरभाष के जरिए दिया!मौके पर की गयी छानबीन में मुख्य गेट का ताला टूटा मिला कुंडी ऐंठी रही!इसके अलावा मकान के अंदर पहुंँचने पर देखा गया कि मकान के अंदर बने रसोई घर एवं अन्य चार कमरों का दरवाजा खुला था!रसोई घर एवं कमरों में रहे अलमारियों एवं बक्सा बेड आदि के सामान पूरी तरह बाहर बिखरे मिले!ऐसे में चोरों ने पूरे मकान को खंगाल रखा था!पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई की जा रही है! बताते हैं कि पीड़ित का पैतृक गांँव ऊँचेपुर है!

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कामधेनु संस्थान में जिला प्रशासन द्वारा एसडीएस संजीव कुमार व अन्य अतिथियों ने डॉ. एसपी गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मानित

Sun Feb 2 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। संस्थान में वसन्त पञ्चमी के अवसर पर “जीव-जन्तु कल्याण दिवस समारोह एवं “निःशुल्क रिफ्लेक्सोलॉजी शिविर आयोजित। नूँह/तावड़ू.02 फरवरी :गाँव बिस्सर-अकबरपुरकामधेनु आरोग्य संस्थान में वसन्त पञ्चमी के अवसर पर “जीव-जन्तु कल्याण दिवस समारोह” एवं “निःशुल्क रिफ्लेक्सोलॉजी शिविर” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरोग्य संस्थान में […]

You May Like

Breaking News

advertisement