
थाना शीशगढ़ पुलिस द्वारा जिला बदर अभियुक्त पर की गई जिला बदर की कार्यवाही
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना शीशगढ़ पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे जनपद की सीमा से बाहर छोड़ा।
पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में जिला बदर की कार्यवाही की गई थी, जिसके तहत उसे निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करने के आदेश दिए गए थे। आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु थाना शीशगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त बबलू पुत्र फकीर अहमद निवासी ग्राम जाफरपुर थाना शीशगढ़ बरेली को जनपद की सीमा से बाहर तक छोड़कर आवश्यक हिदायतें दी गईं।
पुलिस ने बताया कि यदि अभियुक्त द्वारा आदेशों का उल्लंघन करते हुए पुनः जनपद की सीमा में प्रवेश किया जाता है, तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।
थाना शीशगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।


