हरियाणा की मशहूर महिला रेसलर विनेश फोगाट आज अयोध्या पहुंचीं

Oplus_131072

अयोध्या पंकज पाठक
दिनांक-13/5/26

यौन शोषण को लेकर जिन बृजभूषण शरण सिंह से लड़ाई लड़ी उन्हीं के विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विनेश फोगाट गोंडा पहुंच रही है

हरियाणा की मशहूर महिला रेसलर विनेश फोगाट आज अयोध्या पहुंचीं।

विनेश फोगाट गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं।

प्रतियोगिता में वेरिफिकेशन से पहले उन्होंने रामलला और हनुमंत लला के दर्शन-पूजन किए।

मीडिया से बातचीत में विनेश ने कहा कि “प्रभु राम ने आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है, मैं रामलला का आशीर्वाद लेकर नंदिनीनगर जाऊंगी।”

अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि “देखा जाएगा, खेलती हूं कि नहीं खेलती हूं।”

शायरी अंदाज में किए गए पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर विनेश बोलीं कि “हम अपनी तरफ से मेहनत कर रहे हैं, रामलला की धरती पर आए हैं, यहां सबकी कामना पूरी होती है, मेरी भी होगी।”

कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि अभी जवाब देने का मौका मिला है और वह अपना जवाब देंगी।

विनेश फोगाट ने कहा कि “हमने जो मेहनत की है, हमें एक मौका मिलना चाहिए ताकि देश के लिए मेडल जीत सकें।”

कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के कॉलेज में प्रतियोगिता होने पर उन्होंने कहा कि वहां जाना उनके लिए मानसिक दबाव वाला है, लेकिन खिलाड़ी को जहां खेल होगा वहां जाना पड़ता है।

विनेश ने कहा कि “मेरे पास कोई विकल्प नहीं है, अब सरकार और सिस्टम देखें कि मेरे साथ क्या हो रहा

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश वासिओं को प्रधानमंत्री जी की अपील पर अमल करना चाहिए :अश्वनी ढींगड़ा

Wed May 13 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 13 मई 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

You May Like

advertisement