देश वासिओं को प्रधानमंत्री जी की अपील पर अमल करना चाहिए :अश्वनी ढींगड़ा

(पंजाब) फिरोजपुर 13 मई 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

 ईरान अमरीका इज़रियल जंग के चलते प्रधानमंत्री जी देशवासियों से की अपील का हर देश वासी की समर्थन करना चाहिए। यह अपील करते हुए अश्वनी ढींगड़ा एडवोकेट सह सयोजक स्टेट बीजेपी लीगल सेल पंजाब ने कहा कि किसी समय प्रधान मंत्री  श्री लाल बहादुर शास्त्री  ने देश को अनाज के संकट से उबारने के लिए देशवासियों को एक समय खाने का वर्त रखने का आह्वान किया था और जनता ने भरपूर समर्थन किया था और उनका नारा जय जवान जय किसान के चलते देश की सरहदों की रक्षा और खेती उपज भी खूब हुई थी ।आज कल का बेशर्म विपक्ष मोदी को बदनाम करने के चक्कर में देश को बदनाम कर रहा है। विश्व भर में क्रूड की क़ीमते बदने के बावजूद हमारे देश में बिना किसी कमी के गैस और तेल उपलब्ध है। लोगो को प्रधानमंत्री जी के देश के भले के लिए की गई अपील का समर्थन करना चाहिए ।
उन्होंने कहाँ की जंग के अड़ाई महीनों के बाद भी मोदी सरकार ने डीज़ल पेट्रोल और एलपीजी की सप्लाई बिना किसी बढ़ोतरी के सुनिश्चित की हुई है जबके पूरे विश्व में इनके दाम आसमान छू रहे है ।

   उन्होंने कहा की मोदी जी ने जो सात अपील देशवासियों से की है वो देश के हित में है आज देश भक्ति की माँग है विदेशी मुद्रा को बचाया जाए ।आज देश के पास प्रयरत विदेश मुद्रा करीब 700 बिलियन डॉलर का भंडार है लेकिन जंग के लंबा चलने से यह कम हो सकता है। मोदी जी देश वासिओं को एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की भारत सोना आयात करने वाला मुख्य देश है जिसका भुगतान डॉलर में करना पड़ता है जिस से आने वाले समय में रुपये और कमजोर हो सकता है और देश की अर्थवस्था चरमरा सकती है ।उन्होंने पेट्रोल डीजल बचाने की अपील की  ईरान द्वारा हरमौज़ रास्ता ब्लॉक करने से किसी समय भी देश को नुक़सान हो सकता है अभी तक हमारे पास क़रीब 60 दिन पेट्रोल और 45 दिनों का एलपीजी स्टॉक है ।मोदी जी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे ट्रेन बस का इस्टेमल करने पर ज़ोर दिया।

  मोदी जी ने दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की अपील की जिस से पेट्रोल डीज़ल के बचत होगी । उन्होंने  उनावशक विदेश यात्रा ना करने की अपील की क्योकि विदेश यात्रायो में विदेशी मुद्रा का बहुत इस्स्टेमाल होता है ।मोदी जी ने केमिकल उर्वरक के इस्तेमाल को बंद कर के नेचुरल फार्मिंग करने की अपील की क्योकि यूरिया आदि  को बनाने के लिए प्रायरत एलपीजी की सप्लाई में दिक्कत आ सकती है ।मोदी जी ने विदेशी सामान की बजाय स्वदेशी सामान खरदीने की अपील की जिस से बहुत विदेशी मुद्रा की बचत होगी। मोदी जी ने कुकिंग आयल को भी समझदारी से बरतने की अपील की जो कि काफी बड़ी मात्रा में आयात करना पड़ता है। मोदी जी की इस अपील का देश भर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। श्री ढींगरा ने भी देशवासियों से अपील की है कि हमें भी मोदी जी की नीतियों पर अमल करना चाहिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भू-माफियाओं पर लूटपाट और मारपीट का आरोप, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Wed May 13 , 2026
आजमगढ़।आजमगढ़ के मेंहनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खरिहानी गांव में एक दुकानदार ने भू-माफियाओं पर मारपीट, लूटपाट और अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित शनि जायसवाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार उन्होंने ग्रामीण बैंक से […]

You May Like

advertisement