भू-माफियाओं पर लूटपाट और मारपीट का आरोप, जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़।
आजमगढ़ के मेंहनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत खरिहानी गांव में एक दुकानदार ने भू-माफियाओं पर मारपीट, लूटपाट और अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित शनि जायसवाल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार उन्होंने ग्रामीण बैंक से लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का ऋण लेकर “अनन्या किचन वेयर हाउस शॉप” के नाम से गाटा संख्या 690 में दुकान स्थापित की थी। आरोप है कि 9 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे कुछ लोग संगठित होकर दुकान पर पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया।
शिकायत में कैलाश, सीताराम, शशि प्रजापति, राजाराम, श्रवण, रिंकू राज तथा रवि समेत अन्य लोगों पर मोबाइल फोन छीनने, सोने की चैन लूटने, महिलाओं के साथ अभद्रता व मारपीट करने तथा दुकान का सामान लूटने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि कुछ सामान आरोपी अपने साथ ले गए जबकि बाकी दुकान के बाहर फेंक दिया गया।
शनि जायसवाल ने आरोप लगाया कि संबंधित भूमि गाटा संख्या 690 और 692 में स्थित कुएं को पाटकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में जमीन मालिक द्वारा प्रशासन को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने लेखपाल और कानूनगो पर भी विपक्षियों से मिलीभगत कर गलत रिपोर्ट लगाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, अवैध कब्जा हटवाने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मिर्जापुर बना मॉडल ब्लॉक, कमजोर प्रगति पर सीएमओ सख्त

Wed May 13 , 2026
डाॅ एन आर वर्मा ने जनपद में संचालित एनसीडी स्क्रीनिंग एवं आभा कार्ड निर्माण अभियान की समीक्षा करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों की सराहना की, जबकि कमजोर प्रगति वाले ब्लॉकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले इन अभियानों में किसी भी प्रकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement