कात्यायनी शक्तिपीठ के शताब्दी समारोह में प्रख्यात अध्यात्मविद श्रीवत्स गोस्वामी व संध्या गोस्वामी हुए सम्मानित

कात्यायनी शक्तिपीठ के शताब्दी समारोह में प्रख्यात अध्यात्मविद श्रीवत्स गोस्वामी व संध्या गोस्वामी हुए सम्मानित।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उत्तरप्रदेश वृन्दावन : राधाबाग – केशवाश्रम क्षेत्र स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ में चल रहे शताब्दी समारोह के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में व्यास पीठ पर आसीन ठाकुर श्रीराधारमण मन्दिर के सेवायत व विश्वप्रसिद्ध अध्यात्मविद, वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज एवं प्रख्यात विदुषी भक्तिमती संध्या गोस्वामी का ब्रजभूमि कल्याण परिषद व ब्रज साहित्य सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने इन दोनों का प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला आदि भेंट कर अभिनंदन किया।
ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी महाराज धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य निधि हैं। इन्होंने समूचे विश्व में श्रीकृष्ण भक्ति की लहर को प्रवाहित कर असंख्य व्यक्तियों का कल्याण किया है और कर रहे हैं।
ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि प्रख्यात विदुषी भक्तिमती संध्या गोस्वामी संगीत जगत की जानी-मानी शख्सियत हैं। इन्होंने शास्त्रीय संगीत में अनेकों कीर्तिमान स्थापित किए हुए हैं। हमारा संस्थान इनको सम्मानित करके गौरव की अनुभूति कर रहा है।
इस अवसर पर श्रीकात्यायनी ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश, सचिव रवि दयाल, ट्रस्टी संजय बहादुर, पिंकी बहादुर, मन्दिर के प्रबन्धक राजेंद्र शर्मा, मथुरा-वृन्दावन के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, वृन्दावन शोध संस्थान के अध्यक्ष आर. डी. पालीवाल, याज्ञिकरत्न आचार्य विष्णुकांत शास्त्री, कुंवर नरेंद्र सिंह, एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह, ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा, आचार्य ईश्वरचंद्र रावत, महंत मधुमंगल शरण शुक्ल, अजय बहादुर, ऋषि दयाल, प्रमुख उद्योगपति मनीष यादव, सीए के. के. अग्रवाल, पंडित मनीष शुक्ला, रोटेरियन भरत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं: मुकेश बोरा दुग्ध संघ अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता,

Mon Feb 6 , 2023
स्लग:- दुग्ध संघ अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता।लोकेशन:- लालकुआं।रिपोर्टर:- जफर अंसारी एंकर:- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध संघ सभागार में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 9 फरवरी से दुग्ध उत्पादकों को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है जिसमें उन्होंने बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement