सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार ही रोजगार

एसवीएसयू में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्किलिंग के महत्व पर हुआ व्याख्यान।

पलवल, (प्रमोद कौशिक) 24 फरवरी : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में मंगलवार को ‘सौर क्षेत्र में स्किलिंग का महत्व’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान आईएसए सचिवालय के एनपीपी कोऑर्डिनेटर पीसी शर्मा ने सौर ऊर्जा के बढ़ते उद्योग और रोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने सौर उद्योग की तेजी से बढ़ती प्रगति पर प्रकाश डालते हुए नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कुशल मानव संसाधन की अत्यंत आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रीय पहल, उद्योग की मांगों और छात्रों के लिए सौर क्षेत्र में उभरते करियर अवसरों की विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार के अपार अवसर हैं, लेकिन प्रशिक्षित युवाओं की भारी कमी है। पीसी शर्मा ने कहा कि सौर ऊर्जा का महत्व भविष्य में और अधिक बढ़ेगा। इसलिए रोजगार की संभावनाएं और अधिक बढ़ेंगी। सत्र में छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं शांत की। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों से उत्कृष्टता का आह्वान किया। प्रोफेसर गर्ग ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रयासों से छात्रों को सौर ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्र में स्किल्ड बनकर आत्मनिर्भरता का अवसर मिल रहा है, जो देश की हरित ऊर्जा क्रांति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव व कई अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। इस आयोजन का समन्वय बी.वॉक सोलर टेक्नोलॉजी के कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कुमार शर्मा और ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के इंस्ट्रक्टर प्रवीन ने किया।
पीसी शर्मा का स्वागत करते विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार गर्ग एवं उपस्थित विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पठन संस्कृति से निखरती है लेखन शैली और व्यक्तित्व: डॉ. जिम्मी शर्मा

Tue Feb 24 , 2026
लिटरेरी क्लब (अंग्रेज़ी), आईआईएचएस द्वारा ‘बुक रीडिंग इवेंट’ का आयोजन। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी) 24 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के लिटरेरी क्लब (अंग्रेज़ी) द्वारा ‘बुक रीडिंग इवेंट’ का आयोजन किया गया। स्नातक विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement