कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में आयोजित हुआ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन सेमिनार

कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर और जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ कार्यक्रम।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 मई : नवीन जिन्दल फाउंडेशन की “नवीन अवसर” पहल के अंतर्गत कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में जिला रोजगार कार्यालय एवं कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल के संयुक्त तत्वावधान में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं ओरिएंटेशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न स्किल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
इस कार्यक्रम के दौरान सेंटर से जुड़े विभिन्न प्रशिक्षण साझेदारों ने अपने-अपने जॉब ओरिएंटेड ट्रेनिंग प्रोग्राम, प्लेसमेंट अवसरों तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। प्रतिभागियों को उन युवाओं की प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरी से भी अवगत कराया गया, जिन्होंने इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को पूरा कर रोजगार प्राप्त किया और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से बेहतर करियर अवसरों की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
इस सेमिनार में मुख्य रूप से करियर गाइडेंस, इंग्लिश स्पीकिंग, रोजगारपरक कौशल, प्रोफेशनल डेवलपमेंट एवं कार्यस्थल शिष्टाचार जैसे विषयों पर विशेष फोकस किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को अपनी क्षमताओं को विकसित करने, कौशल उन्नयन पर ध्यान देने तथा भविष्य की रोजगार संभावनाओं के लिए स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी, सेंटर हैंड अभिषेक सहगल, ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवाओं से अपील की कि वे ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वयं को रोजगार के लिए तैयार करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व रेडक्रास दिवस पर विशेष (8 मई)

Fri May 8 , 2026
विश्व रेडक्रास दिवस पर विशेष (8 मई) हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। लेखक : अंकुश मिगलानी, वाइस चेयरमैन, हरियाणा शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी। कुरुक्षेत्र,7 मई […]

You May Like

advertisement