शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम

शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारीः डीएम
बदायूँ: 09 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील बिसौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने परिसर में पौधा रोपण किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व नवजात शिशुओं को अन्न प्राशन कराया। इस अवसर पर कुल 42 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
  माह के प्रथम शनिवार 07 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) एवं 08 जून को रविवार के शासकीय अवकाश होने पर नियमानुसार अगले कार्यदिवस 09 जून 2025 सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, निस्तारण के समय इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने भूमि व राजस्व संबंधी वादों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए व इसकी फोटोग्राफी भी कराने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चकरोड पर से अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाइश करवाने सहित राजस्व विभाग की 10, पुलिस विभाग 12, विकास विभाग 08, अन्य विभागों की 12 सहित कुल 42 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 04 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय हर्रायपुर की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी और उम्र से लोग हुए बेहाल पारा43 पर

Tue Jun 10 , 2025
गर्मी और उम्र से लोग हुए बेहाल पारा43 पर 9 जून बदायूं। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता वी वी न्यूज़ बदायूं। रविवार रात्रि से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है इधर बिजली की आंखमिचोनी भी लोगों को और परेशान कर रही है सोमवार सुबह से […]

You May Like

advertisement