नाले में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका, परिजनों ने हाईवे किया जाम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आंवला थाना क्षेत्र के पनवड़िया गांव में गुरुवार सुबह 30 वर्षीय विनोद का शव गांव के पास एक नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आंवला-बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे।
आंवला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, तो परिजनों ने इसका विरोध किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया और फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिजनों के मुताबिक, विनोद नौ दिन पहले लापता हो गया था। उसकी पत्नी ने 14 मार्च को आंवला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और कई बार थाने के भी चक्कर लगाए थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें कुछ लोगों पर संदेह था और उन्होंने पहले ही पुलिस को तहरीर दी थी। आंवला थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले परिजनों ने कुछ लोगों के खिलाफ संदेह व्यक्त किया था, जिसके आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा, “शव की स्थिति देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि यह हत्या है या नहीं। सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।”
सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि विनोद के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज की जा रही है और जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी। परिजनों के अनुसार, विनोद के पास उसके पिता और दो अविवाहित चाचा की संपत्ति थी, जिससे कई लोग उसे कर्ज देते रहते थे। इसके अलावा, खेत की सिंचाई को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द मामले का खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंचित और शोषित वर्ग के लिए हर संभव मदद को हम हैं तैयार - डॉ.कुलदीप मिश्रा

Fri Mar 21 , 2025
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए सदस्यों का किया स्वागत समझाएं कार्य एवं दायित्व दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आम जनमानस के मानवाधिकारों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की एक अहम बैठक प्रदेश उप सचिव मनी सिंह के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक में […]

You May Like

advertisement