UKSSSC अध्यक्ष की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस का सीएम आवास कूच,गिरफ्तार

उत्तराखंड देहरादून
UKSSSC अध्यक्ष की बर्खास्तगी को लेकर कांग्रेस का सीएम आवास कूच,गिरफ्तार
सागर मलिक

पुलिस ने हाथीबड़कला में बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका

देहरादून। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने, यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया की तत्काल बर्खास्तगी और स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त कर परीक्षा की नई तिथियां शीघ्र घोषित करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

हालांकि, पुलिस ने कांग्रेसियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना समेत कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। काफी धक्का मुक्की के बाद कांग्रेसियों ने वहीं पर जन सभा शुरू कर दी।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने धामी सरकार पर नौजवानों व बेरोजगारों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश का नौजवान जो पिछले साढ़े आठ सालों से रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहा है, आज इस बात से निराश, हताश और आक्रोशित है कि प्रदेश में एक तो सारी भर्तियां बंद हैं और जो कुछ थोड़ी-बहुत भर्तियां निकलती हैं, उनकी परीक्षा के पेपर नीलाम हो जाते हैं और नीलाम करने वाले कहीं ना कहीं भाजपा से जुड़े लोग होते हैं, चाहे वो हाकम सिंह हो या संजय धारीवाल या धर्मेंद्र सिंह चैहान। करण माहरा ने कहा कि 21 सितंबर को यूके ट्रिपल एससी परीक्षा पेपर लीक के बाद से कांग्रेस लगातार आंदोलन कर रही है। हमारी मांग है कि इस पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए क्योंकि केवल सीबीआई जांच काफी नहीं उसकी निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस अध्यक्ष के रहते पेपर लीक हुआ और जो तीन दिनों तक पेपर लीक स्वीकार नहीं कर रहे थे, वो आज भी अपने पद पर बने हुए हैं तो उनके रहते निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है। माहरा ने कहा कि सरकार यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को तत्काल बर्खास्त करे।

सभा को संबंधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा राज में रेत, बजरी, पत्थर तो पहले ही चोरी हो रहा था, अब पेपर चोरी का रिवाज भी खूब प्रचलित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और अब इस सरकार को उखाड़ फेंक कर ही दम लेगी।

पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर विकास रोजगार हर मोर्चे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है इसलिए अब इस सरकार को गद्दी से उतार कर ही राज्य के हर वर्ग का भला हो सकता है। सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि आज तक पेपर जो लीक हुआ उसको निरस्त नहीं किया गया और पेपर लीक के लिए जिम्मेदार यूके ट्रिपल एससी अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया अभी भी अध्यक्ष पद पर विराजमान है, इसलिए कांग्रेस इन सभी मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रखेगी।

सभा के दौरान ही प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा सीएम आवास घेराव करने की घोषणा के बाद अचानक पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी और प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, एआईसीसी सचिव व विधायक काजी निजामुद्दीन, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,विधायक आदेश चैहान, विधायक लखपत बुटोला, विधायक रवि बहादुर, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक आदेश चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला,प्रदेश कोषाध्यक्ष आयरेन्द शर्मा ,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी,अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी, आईटी विभाग अध्यक्ष विकास नेगी, वीरेंद्र पोखरियाल, सरदार अमरजीत सिंह, पौड़ी जिला अध्यक्ष विनोद नेगी,
जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी मनीष राणा, जिलाध्यक्ष यमुनोत्री दिनेश चैहान, टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा, चमोली जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुंवर सजवान, काशीपुर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ, बागेश्वर जिला अध्यक्ष भगत डसीला, रानीखेत अध्यक्ष दीपक कोरोला,जगदीश धीमान, सावित्री थापा, पिया थापा, संजय किशोर, ओम प्रकाश सती, आयुष गुप्ता,अभिषेक तिवारी, लाल चंद शर्मा, राजेश उनियाल, संगीता गुप्ता, ऐतात खान, मुकीम अहमद, अर्जुन सोनकर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित भद्री, वीरेंद्र पंवार, राजेश पुंडीर,सुमित खन्ना, मानवेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया जिनको शाम पुलिस लाइन से रिहा कर दिया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून SGRRU के छात्र छात्राओं ने नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली में दिया नशा न करने का संदेश

Sat Oct 4 , 2025
सागर मलिक SGRRU से 2000 छात्र-छात्राओं एवं फेकल्टी सदस्यों ने रैली में भाग लिया देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ विशाल जनसंदेश रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं का […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored