समाज कल्याण में रेडियो की सेवाओं का ऐतिहासिक योगदान: बंडारु दत्तात्रेय

समाज कल्याण में रेडियो की सेवाओं का ऐतिहासिक योगदान: बंडारु दत्तात्रेय।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय शुक्रवार को हिरमी में आयोजित रेडियो स्टेशन इरादा रेडियो का बटन दबाकर किया शुभारंभ।

कुरुक्षेत्र 18 अप्रैल : हरियाणा के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि समाज कल्याण में रेडियो की सेवाओं का ऐतिहासिक योगदान रहा है। भारत में रेडियो की शुरुआत समाचार प्रसारण से हुई थी, बाद में रेडियो पर मनोरंजन के साथ-साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं समाज, संस्कृति और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाई जाने लगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुरुक्षेत्र से शुरू होने वाले इरादा रेडियो भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगा।
राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय शुक्रवार को हिरमी में आयोजित रेडियो स्टेशन इरादा रेडियो के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। उन्होंने 88.4 मेगाहट्र्ज पर प्रसारित होने वाले रेडियो स्टेशन का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इरादा रेडियो पर पहली आवाज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की रिकॉर्ड की गई।
बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि रेडियो स्टेशन श्रोताओं के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव लेकर आएगा। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम होगा।साथ ही श्रोताओं को सही सूचना उपलब्ध करवाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि समाज को सही दिशा में लेकर जाने में रेडियो का अहम योगदान है। आज के समय में रेडियो प्रसारण एक ऐसी प्रणाली है जिसको पूरा परिवार एक साथ बैठकर सुन सकता है।
इस मौके पर एनआईटी के डायरेक्टर डा. बीवी रमना रेड्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, डीएसटी रणजीत सिंह, स्वामी हरि ओम, एआर चौधरी, डा. कृष्ण कुमार, इरादा रेडियो के सचिव राजपाल पांचाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने राज वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा को मानद उपाधि से नवाजा

Fri Apr 18 , 2025
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने राज वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा को मानद उपाधि से नवाजा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।छाया – अनीता।दूरभाष – 94161 91877 नव चिकित्सकों को वैद्य त्रिगुणा की सीख- आयुर्वेद की गरिमा को आगे बढ़ाएं। कुरुक्षेत्र,18 अप्रैल :श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह के ऐतिहासिक […]

You May Like

advertisement