भोजीपुरा ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने स्व गणना में किया प्रशंसनीय कार्य

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भोजीपुरा,उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की प्राथमिकताओं को धरातल पर उतारने में विकास खण्ड भोजीपुरा के पंचायत सहायकों ने मिसाल पेश की है। स्व-गणना सर्वे, किसान (फॉर्मर) रजिस्ट्री एवं आयुष्मान कार्ड बनाने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में, जनपद एवं विकास खण्ड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कुछ पंचायत सहायकों को दिनांक 12 मई 2026 विकास खण्ड मुख्यालय बुलाकर उत्साहवर्धन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा शिरीष वर्मा एवं ए.डी.ओ. (पंचायत) संजय दीक्षित द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
विकास खण्ड स्तर पर सम्मानित होने वाले प्रमुख पंचायत सहायकों में निम्नलिखित शामिल रहे:
ग्राम पंचायत मुड़िया चेतराम से सोनम मौर्य, घंघोरा घंघोरी से शोभा पटेल, महेशपुर शिवसिंह से सोम्या सिंह, नौगवां घाटमपुर से प्राची,
गोपालपुर अजीजपुर से सीनू गंगवार, जाफरपुर से किरन कुमारी, बोहित से रजनी सागर, लखमपुर से अमन कुमार, भैरपुरा खजुरिया से मो. इशाक रहे l अधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायकों की इस मेहनत से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँच रहा है। इस उपलब्धि पर ब्लॉक के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने जनपद बरेली के सम्मानित नागरिको से स्व गणना की करी अपील

Wed May 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जनगणना 2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ की प्रकिया में दिनांक 22 मई से 20 जून 2026 तक सभी क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर भारत सरकार द्वारा अधिसूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करेंगे।जनगणना के अंतर्गत केवल नागरिकों की […]

You May Like

advertisement