विकसित कृषि संकल्प प्रदेशव्यापी अभियान का मुख्यमंत्रत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से करेंगे शुभारंभ : नेहा सिंह

विकसित कृषि संकल्प प्रदेशव्यापी अभियान का मुख्यमंत्रत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से करेंगे शुभारंभ : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से करेंगे विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ।
हरियाणा के कृषि मंत्री भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत, उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कुरुक्षेत्र 27 मई : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से विकसित कृषि संकल्प अभियान का आगाज किया जाएगा। इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार से करेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि कृषि बागवानी, पशु पालन एवं मत्सय विभाग हरियाणा की तरफ से 29 मई को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेशव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसलिए इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में कृषि विभाग की तरफ से कृषकों को निमंत्रण देने के साथ-साथ अन्य तमाम व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का लगातार प्रयास है कि कृषि अनुसंधान को आगे बढ़ाया जाए और शोध तथा अनुसंधान के लिए सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। यह अभियान परिणाम उन्मूलन कार्यक्रम है, जिसका परिणाम खरीफ सीजन में उत्पादन वृद्धि और उत्पादन लागत में कमी के रूप में जल्द सामने आएगा। देश के वैज्ञानिकों से शोध क्षमता को वैश्विक स्तर पर सिद्ध करने की अपील सरकार की तरफ से की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह अभियान 29 मई से 12 जून तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद करेगी। इस मौके पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. कर्मचंद, एसडीओ डा. जितेन्द्र मेहता आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में श्रमदान,कुलपति ने दिया स्वच्छता का संदेश

Tue May 27 , 2025
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में श्रमदान,कुलपति ने दिया स्वच्छता का संदेश। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र 27 मई : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। […]

You May Like

Breaking News

advertisement