श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में श्रमदान,कुलपति ने दिया स्वच्छता का संदेश

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में श्रमदान,कुलपति ने दिया स्वच्छता का संदेश।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र 27 मई : श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर, अस्पताल परिसर और हर्बल गार्डन की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम न केवल परिसर की सफाई के लिए था, बल्कि स्वच्छता के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बना। श्रमदान की शुरुआत कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान के नेतृत्व में हुई। स्वयं कुलपति ने साफ-सफाई की। इस अवसर पर कुलपति प्रो.करतार सिंह धीमान ने कहा “स्वच्छता केवल शरीर और परिसर की ही नहीं, विचारों और व्यवहार की भी होनी चाहिए। जो युवा स्वच्छ वातावरण में शिक्षा प्राप्त करते हैं, वे समाज को भी सुंदर दिशा देने में समर्थ होते हैं। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ‘स्वस्थ तन–स्वच्छ मन’ के सिद्धांत पर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर बीएएमएस के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरतः प्रो. प्रीति जैन

Tue May 27 , 2025
महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरतः प्रो. प्रीति जैन वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न पर कार्यशाला। कुरुक्षेत्र, 27 मई : आज के परिप्रेक्ष्य में हमें महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है। महिला सशक्तिकरण के लिए संस्कारों के साथ […]

You May Like

advertisement