सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली में जन्म से कटे होंठ व कटे तालू का निःशुल्क पंजीकरण शिविर

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली में जन्म से कटे होंठ व कटे तालू का निःशुल्क पंजीकरण शिविर

पांच दिवसीय कैंप में 92 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण।
शिविर में 58 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित।
34 मरीजों को स्पीच थेरेपी के लिए चिन्हित।
बच्चों के चेहरों पर लौटेगी खिलखिलाती मुस्कान।

रायबरेली , 5 जुलाई 2025
जनपद रायबरेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद रायबरेली में 05 जुलाई को जन्म से कटे होंठ व कटे तालू से ग्रसित मरीजों के इलाज हेतु निःशुल्क पंजीकरण शिविर लगाया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली में 1जुलाई से आरंभ हुआ कैंप 5जुलाई तक चला । पांच दिवसीय कैंप में 92 मरीजों का निःशुल्क परीक्षण हुआ, जिसमे 58 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया और 34 मरीजों को स्पीच थेरेपी के लिए भी चिन्हित किया गया। पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान ही उसका आत्म विश्वास जगाती है। इसी आत्माविश्वास को वापस लाने में अमेरिका की स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के निदेशक डॉ वैभव खन्ना एवं डॉ आदर्श कुमार हेल्थ सिटी ट्रामा सेंटर एवं सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल सार्थक भूमिका निभा रहें है। पंजीकृत मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन एवं सम्पूर्ण इलाज लखनऊ हेल्थ सिटी अस्पताल में किया जायेगा।
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी /नोडल अधिकारी आरबीएसके डॉ अशोक रावत ने बताया कि भविष्य में यदि कोई मरीज इस बीमारी से ग्रसित हो तो डी०ई०आई०सी० प्रबंधक रायबरेली नितेश जायसवाल के मोबाइल नं० 8795838400 एवं स्माइल ट्रेन सस्था के प्रतिनिधि नीरज कुमार शर्मा के मोबाइल नं० 9454159999, 9565437056 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है। इस निःशुल्क परीक्षण एवं पंजीकरण शिविर को सफल बनाने में डी ई आई सी प्रबंधक नितेश जायसवाल,स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट की टीम,समस्त राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमे, कार्यरत मोबाइल हेल्थ टीमें, आशा/आगनबाड़ी कार्यकत्री , एच बी एन सी, ग्राम प्रधान,शिक्षा विभाग के समस्त कर्मचारी आदि सकारात्मक भूमिका निभा रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनेलो के जिला लीगल सैल प्रधान बने सतवीर सिंह ढांडा

Sun Jul 6 , 2025
संवाददाता : जगदीश शर्मा। कुरुक्षेत्र, 5 जुलाई : सतबीर सिंह ढांडा को इनेलो का लीगल सैल का जिला प्रधान नियुक्त किया। उन्होंने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा,पूर्व विधायक लाडवा शेर सिंह बडशामी व इनेलो के जिला प्रधान जयपाल चढूनी वह लीगल सेल […]

You May Like

Breaking News

advertisement