ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

   स्थानीय थाना क्षेत्र के महराजगंज-कप्तानगंज मार्ग स्थित देवनपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात साइकिल सवार वृद्ध की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई ।
 स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना का शिकार बुजुर्ग साइकिल से महराजगंज से कप्तानगंज की तरफ जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज़ गति अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी । दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया किन्तु पहचान नहीं हो सकी । उसके कुर्ते की जेब से पच्चीस रुपए तथा साइकिल में टंगे थैले से प्रसाद मिला जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शिवरात्रि के मौके पर भैरव धाम या किसी शिवालय से दर्शन करके घर लौट रहा था । पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

थाना प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है । मृतक की पहचान करने तथा दुर्घटना कारित करने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने किया तरवा थाने का वार्षिक निरीक्षण

Wed Feb 26 , 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने किया तरवा थाने का वार्षिक निरीक्षण आजमगढ़ तरवां – आजमगढ़ के तरवां थाना पर मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीणा नें वार्षिक निरीक्षण किया | इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बैरक ग्राउंड, लावारिस गाड़ियों के बारे में जानकारी लिया तथा जरूरी दिशा […]

You May Like

advertisement