
15 अगस्त की तैयारियां जोरों शोरों पर, विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति कार्यक्रमों का किया गया अभ्यास–
✍🏻 विजय दुबे, पत्रकार
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आगामी 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। छात्र-छात्राएं देशभक्ति के कार्यक्रमों का अभ्यास कर रहे हैं, जिनमें पिरामिड निर्माण, नृत्य और भाषण शामिल हैं।
एम.बी.आर. एकेडमी चोरहा बरईपार में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां अखिलेश सर के नेतृत्व में बच्चों ने पिरामिड बनाकर तिरंगा फहराने का अभ्यास किया। नेहा मैम के मार्गदर्शन में बच्चों ने ‘देश रंगीला’ सहित कई देशभक्ति गीतों पर नृत्य का पूर्वाभ्यास किया।
राम कुमार सर और सिंपल मैम के नेतृत्व में छात्रों ने देशभक्ति भाषण, नारे और झंडा गान का अभ्यास किया। इस दौरान सौभाग्य, प्रिंस, राज, शौर्य प्रताप, साहिल, आसिफ, अयांश, विराट, जिगर, अथर्व और कुलदीप सहित कई बच्चों ने पिरामिड बनाने में हिस्सा लिया।
वहीं, शुभी सिंह, आस्था गौतम, लक्ष्मी, कृतिका पांडेय, हर्षिता मिश्रा, प्रीति, आस्था यादव, आकांक्षा सरोज और अनवी यादव ने देशभक्ति गीत पर नृत्य और नाटक का अभ्यास किया।
प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा, कंपोजिट विद्यालय बहाउद्दीनपुर, कंपोजिट विद्यालय बरचौली और भुतहा सहित अन्य विद्यालयों में भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन आयोजनों में राय साहब यादव, हवन प्रसाद यादव, राम कुमार, सिंपल शर्मा और नेहा तिवारी सहित कई अध्यापकगण उपस्थित रहे।


