Uncategorized
सेवानिवृत होने वाले होमगार्ड 3 जवानो की विदाई समारोह



सेवानिवृत होने वाले होमगार्ड 3 जवानो की विदाई समारोह।
बिलरियागंज। स्थानीय थाना के प्रांगण में रविवार को सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानो के बिदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें होमगार्ड कम्पनी कमान्डर बुद्धिराम यादव व थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे दोनों लोगो द्वारा संयुक्त रूप से होमगार्ड जवान धर्मदेव यादव, वीरेंद्र प्रसाद यादव व मुसाफिर शर्मा 3 जवानों को साईकिल,छाता, गीता अंगवस्त्र आदि के साथ विदाई किया गया। वही थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा की दोनों लोगो ने अपने कार्य का दायित्व बड़े ही लगन और ईमानदारी पूर्वक निभाया। जो हर होमगार्ड जवानो के लिये अनुकरणीय है। इस मौके पर राजेश शुक्ला, सच्चिदानंद राय, ठाकुर यादव, राम पलट यादव, उपेंद्र राम, सुभाष चंद्र यादव व बाबू राम यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।