जयराम महिला पॉलिटेक्निक में विदाई समारोह का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

विद्यार्थी के बिना महाविद्यालय एवं शिक्षकों का कोई अस्तित्व नहीं : मनप्रीत कौर।

कुरुक्षेत्र, 21 मई : जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्र की कन्याओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से संचालित सेठ हरबक्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक लोहार माजरा में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पॉलिटेक्निक फाइनल ईयर की छात्राओं को जूनियर्स ने भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह का शुभारम्भ जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर ने किया। छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। फाइनल ईयर की छात्राओं के लिए समारोह को मनोरंजक बनाने के लिए गेम भी आयोजित किए गए। विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। प्राचार्या मनप्रीत कौर ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी महाविद्यालय की मूल धरोहर है। विद्यार्थी के बिना महाविद्यालय एवं शिक्षकों का कोई अस्तित्व नहीं है। यह भी सत्य है कि अच्छे विद्यार्थी की पहचान शिक्षक के कारण ही बनती है। शिक्षक जीवन में उस समय सबसे अधिक प्रसन्न होता है जब उसका विद्यार्थी उन्नति की बुलंदियों को हासिल करता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने खूब मस्ती की। समारोह में छात्रा शिवानी और कुलविंदर को मिस फेयरवेल तथा मिस पर्सनैलिटी के तौर पर रेनू और मनप्रीत को चुना गया। इस अवसर पर जयराम महिला बी.एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद, मोनिका, रजनी, सुखबीर, मीणा तथा राजेश ने विशेष भागीदारी करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यज्ञ से ही सम्पूर्ण विश्व का कल्याण है और यज्ञ से ही सभी जीवों की उत्पत्ति है : संत हरे राम शरण महाराज

Sat May 21 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जयराम विद्यापीठ में श्री विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालु दे रहे हैं विश्व कल्याण की भावना से आहुतियां। कुरुक्षेत्र, 21 मई : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ […]

You May Like

advertisement