अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे की सबसे बड़ी जामा मस्जिद एवं अन्य मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा की नमाज। जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन की सतर्कता और आपसी सहयोग से कस्बा और ग्रामीण अंचल में माह ए रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा की नमाज अकीदत और शांति के साथ अदा की गई। कस्बे के मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 के सभासद शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, मौलाना अहसन अंसारी, डॉक्टर मोइन उद्दीन ने बताया कि कस्बे की जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, हुसैनी मस्जिद,अजहरी मस्जिद सहित कस्बे की सभी मस्जिदों में अलग अलग समय पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। और सभी लोगों ने देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के समय मस्जिदों के आस पास थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह और चौकी प्रभारी अनूप कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा।




