अगले बरस आने का न्यौता देकर नम आंखों से दी बप्पा को विदाई

अगले बरस आने का न्यौता देकर नम आंखों से दी बप्पा को विदाई

तीन दर्जन से भी अधिक गणपति प्रतिमाओं को धनुताल के जल में किया गया विसर्जित

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

कोंच। सप्ताह भर चले गणपति महोत्सव का बुधवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही समापन हो गया। विसर्जन से पूर्व उनकी नगर भर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुनों पर युवा खूब थिरके, जम कर गुलाल उड़ा और पटाखे चले। इसके अलावा घरों में विराजमान एकदंत को भी विसर्जित कर दिया गया।
नगर व क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में गणेश प्रतिमाएं पंडालों में पधरवाई गईं थीं, अकेले नगर में ही कमोवेश तीन दर्जन से भी ज्यादा प्रतिमाओं को प्रतिष्ठापित किया गया था, साथ ही सनातनी घरों में भी बप्पा विराजे हुए थे। मंगलवार की रात पंडालों में हवनादि कार्यक्रम संपन्न करा दिए गए थे। बुधवार को सबेरे से ही प्रतिमाओं की आरती के बाद उनकी शोभायात्रा शुरू हुई। प्राचीन गढी पर विराजमान गणपति प्रतिमा के विमान के साथ गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील दूरार मिरकू, मंत्री विजय अग्रवाल, सुधीर सोनी, राहुल तिवारी, हरिश्चंद्र तिवारी, अभिषेक रिछारिया, अजित रिछारिया, गौरव सोनी, बिष्णुकांत शास्त्री, सागर वोहरे, अमरेंद्र दुवे, अवधेश चतुर्वेदी, सतीश राठौर, मानवेंद्र यादव, प्रदीप भदौरिया, संदीप शांडिल्य, अश्विनी सेठ, अमित सोनी, कमलेश साहू, निखिल सोनी, राहुलबाबू अग्रवाल, कल्लू यादव, लोकेंद्रसिंह, हेमू आदि व्यवस्थाओं में रहे। भुंजरया तिराहे पर प्रतिष्ठित गणेश प्रतिमा की व्यवस्था में लगे बाल गणेश सेवा समिति के कार्यकर्ता जितेन्द्र लाक्षकार, विकास लाक्षकार, रोहित गुप्ता, महेंद्र यादव, अंकित, अंकुश सोनी समेत तमाम कार्यकर्ता डीजे की धुनों पर मस्ती में नाचते झूमते चल रहे थे। इसके अलावा किराना कमेटी के संदीप अग्रवाल, विनोद लोहई, वीरेंद्र मिठया, कमलेश गिरवासिया, राकेश मित्तल, राममोहन राठौर, पप्पू मोटे, मनोज राठौर, चुन्नी इंदुरखिया, विनोद गुप्ता, पुरुषोत्तम राठौर, रामशरण अग्रवाल, जगदीश खिल्ली बाले, सुरेश अग्रवाल आदि शोभायात्रा में रहे। सर्राफा कमेटी, रेडीमेड कमेटी, रामगंज बाजार, मोबाइल व्यवसायियों, नई बस्ती डेरा, तिलक नगर, पटेल नगर, लवली चौराहा आदि के गणेश भी शोभायात्रा के बाद धनुताल के जल में विसर्जित कर दिए गए। शोभायात्रा मार्ग में कई जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया था। शोभायात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहले से ही सतर्कता बरत रहे थे और कई जगह डायवर्जन लगाया गया था। एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह, सीओ शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने कई दफा विसर्जन स्थल का दौरा किया, कोतवाल बलिराज शाही दरोगाओं व भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा रूट पर निगाहें गढ़ाए रहे। भीड़भाड़ देखते हुये अन्य थानों के फोर्स को भी बुलाया गया था, अंतत: शांतिपूर्वक विसर्जन संपन्न हो जाने के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मूर्ति विसर्जन के लिए चेयरमैन व उप जिलाधिकारी सदर राकेश त्यागी ने जगह का किया निरीक्षण

Fri Sep 9 , 2022
मूर्ति विसर्जन के लिए चेयरमैन व उप जिलाधिकारी सदर राकेश त्यागी ने जगह का किया निरीक्षण कन्नौज। उप जिलाधिकारी सदर राकेश त्यागी व नगर पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री वंदेमातरम ने नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी नीलम चौधरी के साथ अलियापुर घाट का निरीक्षण किया। जहां पर नगर पालिका द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement