कन्नौज: चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त किसानों का किसान जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने थामा हाथ

चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त किसानों का किसान जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने थामा हाथ
✍️ प्रशांत त्रिवेदी
कन्नौज। ग्राम लोधापुर में चकबंदी की टीम पहुंची। जिसमे चकबंदी के बंदोबस्त अधिकारी कन्नौज, सीओ चकबंदी छिबरामऊ, एसीओ चकबंदी , कानूनगो समेत चार चकबंदी लेखपाल शामिल थे । अधिकारियों ने गांव वालो के साथ सामूहिक रूप से बैठक कर चकबंदी के विषय में उनकी समस्याओं को जानना चाहा , तो सभी किसानों ने एक स्वर में चकबंदी कर रहे अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार करने और रिश्वतखोरी की शिकायते सामने आए जिस कारण कई किसानों के चक मालियत में गड़बड़ी की , कइयों उड़ान चक बना दिए , कई किसानों के रकबे में भी गड़बड़ियों के मामले सामने आए । गांव के किसानों की सूचना पर मौके पर भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला पहुंचे और उन्होंने ने अधिकारियों को अपने चिरपरचित अंदाज में ये समझा दिया की चकबंदी में भ्रष्टाचार बर्दास्त नही किया जाएगा। जो भी कर्मचारी वा अधिकारी इसमें संलिप्त है वो भी कान खोल कर सुन लें या तो वो अपना यहां से तबादला करा ले नही तो उन पर कार्यवाही सुनिश्चित है । अभिलेख जले होने के चलते ग्राम वासियों को अभी तक खेती संबधी किसी भी सरकारी योजना का लाभ नही मिल रहा था। ऐसे में जब चकबंदी प्रक्रिया गांव में शुरू हुई तो किसानों में एक आस जगी थी। लेकिन भ्रष्ट कर्मचारियों और गांव के कुछ बड़े चढ़े राजनीतिक व्यक्तियों ने चकबंदी प्रक्रिया में मनमानी करके पूरी प्रक्रिया को ही दूषित कर दिया। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने बताया की इस विषय में जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी और इस चकबंदी प्रक्रिया को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने नहीं दिया जाएगा । जैसा की गांव वाले चाहते है की अभिलेख जले होने की वजह से किसी के पास अपनी जमीन का कोई पुख्ता कागज नही है । ऐसे में किसी भी किसान के खेत का आकलन नही किया जा सकता । इसलिए जो किसान मौजूदा समय में जहां काबिज है उसका भौतिक निरीक्षण करने के बाद उसके रकबे के अनुसार उनका चक बना दिया जाए और अगर उसमे किसी को कोई आपत्ति हो तो उसकी सुनवाई हो , इससे प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हो सकती है । मौके पर जिला प्रभारी अनुराग त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक, जिलाप्रमुख महासचिव राहुल ठाकुर, मन्नू मिश्रा, शांतनु यादव, शनि चतुर्वेदी, अनार सिंह पाल, टिंकू शर्मा, गणेश दुबे, शिवम दुबे व सकड़ो ग्रामीण किसान उपस्थित रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ (ਸੋਡੇਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਭਜਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਰਿਲੀਜ਼

Tue Sep 20 , 2022
ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ (ਸੋਡੇਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਭਜਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਰਿਲੀਜ਼ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 20 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}:= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸ਼ਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ […]

You May Like

Breaking News

advertisement