“उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” मनाया”

“मंडल के 23 स्टेशनों पर प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।”

फिरोजपुर 14 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

 14 अगस्त 1947 को भारत के भू-भाग को भारत और पाकिस्तान नामक दो देशों में विभाजित किया गया था। विभाजन में कई परिवार विस्थापित हुए और कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सांप्रदायिक और धार्मिक घृणा के कारण हजारों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का नरसंहार किया गया।

14 अगस्त 2021 को, माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि 1947 में विभाजन के दौरान भारतीयों के कष्टों और बलिदानों की राष्ट्र को याद दिलाने के लिए प्रति वर्ष 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।

 इस दिवस को मनाने के लिए उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के 23 स्टेशनों पर फोटोग्राफिक प्रदर्शनियां 14 एवं 15 अगस्त दो दिनों के लिए प्रदर्शित की जा रही हैं। फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर के अधिकार क्षेत्र आते है, इन राज्यों के समस्त जिलों को कवर करते हुए अपने अधिकार क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित की जा रही हैं। उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल में कार्यक्रम के दौरान आम जनता को जागरूक एवं संदेश देने के लिए रेलवे स्टेशनों पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत हर घर तिरंगा रैली, देशभक्ति गीतों, विभाजन की त्रासदी को दर्शाने वाले नुक्कड़ नाटक, स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाती वीडियो फिल्म्स, सेल्फी पॉइंट, स्टेशनों की सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

 आज फिरोजपुर मंडल के 23  रेलवे स्टेशनों पर उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इन फोटोग्राफिक प्रदर्शनियों के माध्यम से आम लोगों को विभाजन की त्रासदी तथा रेलवे द्वारा लोगों को विषम परिस्थितयों में भी किस प्रकार परिवहन किया था इसकी जानकारी मिल रही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਿਪੁਲ ਨਾਰੰਗ ਵਲੋਂ 76ਵੇਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੌਕੇ ਤੇ 76 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਅਨੇਕਾਂ ਵੰਡੀਆਂ ਅਤੇ11ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਸਲਾਨਾ ਫੀਸ ਭਰੀ ਗਈ

Tue Aug 15 , 2023
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 14 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਵਿਪੁੱਲ ਨਾਰੰਗ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰੋਟਰੀ ਕਲੱਬ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਵੱਲੋਂ ਆਜ਼ਾਦੀ ਦੇ 76ਵੇਂ ਵਰੇਗੰਢ ਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ 76 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁਫਤ ਐਨਕਾਂ ਵੰਡੀਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦਸਵੀਂ ਅਤੇ ਬਾਰਵੀਂ ਜਮਾਤ ਵਿੱਚ ਪੜ ਰਹੇ 11 ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement