स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया गया अंतिम अभ्यास

कोंडागांव, 13 अगस्त 2025/ जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए आज अंतिम अभ्यास सम्पूर्ण परिधान के साथ किया गया। विकास नगर स्टेडियम में आयोजित अंतिम अभ्यास में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु कलेक्टर ने आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प

Wed Aug 13 , 2025
पांचवीं वर्षगांठ पर जिलेभर में चलाया जा रहा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम बलरामपुर, 13 अगस्त 2025/ नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का […]

You May Like

advertisement