बलौदाबाजार,29 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी तहसील अंतर्गत ग्राम छड़िया निवासी मंदाकिनी साहू पति जितेन्द्र कुमार साहू की मृत्यु आग में जलने के कारण उपचार के दौरान हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पति जितेन्द्र कुमार साहू पिता परमेश्वर साहू को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।
You May Like
-
1 year ago
सैकड़ो युंकाईयों ने निकाली भारत जोड़ो पद
-
2 years ago
शाखा प्रबंधक की मनमानी से खाताधारक परेशान