5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, एफआईआर

5 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बरेली मंडल की एंटी करप्शन टीम को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने बदायूं जिले के बिल्सी तहसील में तैनात राजस्व लेखपाल को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
आरोपी लेखपाल चंद्र प्रकाश संभल के गुन्नौर के गांव कादरावाद का रहने वाला है। वह बिल्सी तहसील में तैनात था। उसने ग्राम बड़ौनी के रहने वाले हरवेंद्र कुमार से हैसियत प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की थी।
पीड़ित हरवेंद्र कुमार ने इस बात की सूचना बरेली स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन को दी। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की तैयारी की। टीम की योजना के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:44 बजे जैसे ही लेखपाल चंद्र प्रकाश ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही छापा मार दिया। गिरफ्तारी तहसील बिल्सी के सामने स्थित एक किराए के कमरे से की गई, जो संजीव सिंह नामक व्यक्ति के मकान में है।
पकड़े जाने के बाद लेखपाल को पूछताछ के लिए थाना कुंवरगांव ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन टीम के सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पहले भी लोगों से इस तरह की मांगें की हैं और अब उसकी पुरानी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि यह कार्रवाई शासन की “भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत की गई है, और आम जनता को इस तरह की शिकायतों में पूरी मदद मिलेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में एजाज नगर गोटिया में कैंट विधायक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ

Sat May 24 , 2025
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में एजाज नगर गोटिया में कैंट विधायक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में आज एजाज नगर […]

You May Like

advertisement